Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील

बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील

नवभारत 3 weeks ago

Belgium Girl Paan Reaction : भारत में पान सिर्फ एक खाने की चीज नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए स्वाद और परंपरा का हिस्सा भी है। कोई इसे खाने की आदत के तौर पर पसंद करता है तो कोई अलग स्वाद के लिए ट्राई करता है।

अब यही पान एक विदेशी लड़की के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेल्जियम की लड़की पहली बार भारतीय पान खाती नजर आ रही है। उसके एक्सप्रेशन देखकर इंटरनेट यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विदेशी महिला ने खाया भारतीय पान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर elise.dev.soulmates नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एलिस पान के पत्ते को देखकर हैरान हो जाती हैं और पूछती हैं, "मुंह में पत्ती?" इसके बाद पान बनाने वाला दुकानदार उन्हें पूरा प्रोसेस दिखाता है।

वीडियो में गुलकंद, कत्था, चूना और दूसरी सामग्री डालकर पान तैयार किया जाता है। इस दौरान एलिस लगातार सवाल पूछती रहती हैं और कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि लोग इसे खाते भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विदेशी महिला ने की चंडीगढ़ की जमकर तारीफ, बोलीं- भारत का सबसे साफ और व्यवस्थित शहर

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

आखिर में एलिस पान का स्वाद चखती हैं और उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। पान खाते ही उनकी आंखें बड़ी हो जाती हैं और वह कहती हैं कि इसका स्वाद माउथ फ्रेशनर जैसा है। फिर वह एक बार में पूरा पान मुंह में रख लेती हैं और मजेदार एक्सप्रेशन देती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह की सलाह भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "जर्दा पान में असली पटाखे होते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "दूसरी बाइट में तो उसे पूरा कॉन्फिडेंस आ गया।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat