Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bengal Election: क्या बंगाल में 'डबल डिजिट' पार करेगी भाजपा, या 200 का आंकड़ा छू पाएगी टीएमसी? देखें रिपोर्ट

Bengal Election: क्या बंगाल में 'डबल डिजिट' पार करेगी भाजपा, या 200 का आंकड़ा छू पाएगी टीएमसी? देखें रिपोर्ट

नवभारत 2 months ago

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे फेज के मतदान के साथ विधानसभा चुनाव 2026 अपने आखिरी चरण में है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अब 4 मई को नतीजे आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले राज्य में सियासी संग्राम तेज हो चुका है। एक तरफ बीजेपी अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं, दूसरी ओर सीएम ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी अपने जीत का ऐलान कर चुकी है।

सियासी दलों के तमाम दावों के बीच वोटरों और आम जनता के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है या तृणमूल कांग्रेस फिर से राज्य की सत्ता में काबिज रहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखे तो बीजेपी के मुकाबले टीएमसी का पलड़ा काफी भरा रहा था। जहां बीजेपी डबल डिजिट में ही सिमट गई थी। हालांकि, इस बार बंगाल में हवा कुछ अलग है। आइए सबकुछ विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

2021 विधानसभा चुनाव के परिणाम

पिछली बार बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल 2021 तक कुल 8 चरणों में चुनाव की प्रक्रिया चली थी। जहां टीएमसी ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापसी की थी। हमेशा की तरह पूरी दमखम के साथ ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी महज 77 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। वहीं, अपने आक्रमक तेवर और बंगाल की संस्कृति और स्थानिय मुद्दों के भरोसे टीएमसी ने 215 सीटों पर जीतने में सफल रही। वोट शेयर की बात करें तो टीएमसी को 48.02 प्रतिशत वोट मिला, जबकि बीजेपी के खाते में 38.15 प्रतिशत वोट आया।

  1. तृणमूल कांग्रेस- 215 सीटें
  2. बीजेपी- 77 सीटें

क्या 2026 में बदलेंगे नतीजे?

पिछले चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी लंबे समय से बंगाल में अपना पैठ जमाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे बीजेपी के शीर्ष नेता चुनाव के पहले से ही लगातार बंगाल का दौरा करते रहें। यह इस बात का संकेत है कि बीजेपी किसी भी हालत में बंगाल में अपनी कमजोर स्थित को हर स्तर पर मजबूत करना चाहती है। बुधवार शाम मतदान के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के देखें तो इस बार बीजेपी पहले से मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है, आखिरी नतीजे 4 मई को आएंगे।

West Bengal Exit Poll Results: बंगाल में किसकी सरकार बन रही है? एग्जिट पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Exit Poll में सीटों के अनुमान

(एग्जिट पोल के आंकड़े)

‘डबल डिजिट’ के पार बीजेपी

P-MARQ ने अपने एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll) में टीएमसी को 118 से 138 सीटें दी है। वहीं, बीजेपी को 150 से 175 सीटें आता हुआ दिखाया है। Matrize के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 125 से 140 सीटों पर जीत रही है, वहीं बीजेपी 146 से 161 सीटों पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। Peoples Pulse के सर्वे के मुताबिक, टीएमसी 178 से 189 सीटों पर, जबकि बीजेपी 95 से 110 सीटों पर जीतने की स्थिति में है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat