Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, अंकित बालियान की हत्या के बाद वायरल पोस्ट ने मचाई सनसनी, गाने को बताया वजह

भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, अंकित बालियान की हत्या के बाद वायरल पोस्ट ने मचाई सनसनी, गाने को बताया वजह

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और एक्टर अंकित बालियान की हत्या ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर दिया है। बुधवार शाम शामली में सरेआम गोलियां चलाकर अंकित की हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर करीब 20 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि अंकित ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से जुड़ी घटना पर एक गाना बनाया था। गोगी की साल 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ साल बाद अंकित ने &dhapos;कोर्ट में गोली&dhapos; नाम से गाना रिलीज किया था। इस गाने के बोल में कोर्ट में गोली मारने और जज के पसीने छूटने जैसी बातें कही गई थीं। गाने के वीडियो में अंकित का किरदार जेल और कोर्ट से जुड़े घटनाक्रमों के बीच नजर आता है। गाने में एक्शन और गैंगस्टर थीम को प्रमुखता से दिखाया गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या दावा किया गया

वायरल पोस्ट में भोलू शाहपुरिया नाम से एक व्यक्ति ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि अंकित उनके दुश्मनों का साथ देता था और गोगी की मौत से जुड़ी घटना पर उसने गाना बनाया था। पोस्ट में आगे कथित तौर पर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा गया कि जो भी उनके दुश्मनों का साथ देगा, उसका भी यही अंजाम होगा।

परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

अंकित की हत्या के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर परिवार के कई भावुक वीडियो सामने आए हैं। उनकी मां बेटे के शव के पास रोती नजर आईं। वहीं, अंकित के फैंस ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर न्याय की मांग की। अंकित के परिवार ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि क्या &dhapos;कोर्ट में गोली&dhapos; गाना वास्तव में हत्या की वजह था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat