Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला जादुई पिटारा, रेयर अर्थ को लेकर बजट में बड़ा ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला जादुई पिटारा, रेयर अर्थ को लेकर बजट में बड़ा ऐलान

नवभारत 7 months ago

Nirmala Sitharaman Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 को पेश कर रही हैं। इस दौरान वह विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी घोषणाएं कर रही हैं।

वित्त मंत्री ने भारत में इलेक्टॉनिक्स उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेयर अर्थ को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिशन’ के तहत ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ (Rare Earth Elements) के खनन और प्रोसेसिंग के लिए एक विशाल फंड और विशेष कर रियायतों की घोषणा की है।इस कदम को रक्षा, तकनीक और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की ‘आजादी’ के रूप में देखा जा रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे।

रेयर अर्थ भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण?

रेयर अर्थ खनिज 17 ऐसे तत्वों का समूह है, जिनके बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना करना असंभव है। आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन से लेकर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, जेट इंजन, मिसाइल गाइडिंग सिस्टम और चिप्स तक, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है। अब तक इन खनिजों की ग्लोबल सप्लाई चेन पर चीन का करीब 90% एकाधिकार रहा है, लेकिन भारत का यह नया बजट उस एकाधिकार को चुनौती देने जा रहा है।

पांचवां सबसे बड़ा रेयर अर्थ भंडार

भारत के पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रेयर अर्थ भंडार है, लेकिन तकनीक और निवेश की कमी के कारण हम अब तक इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। वित्त मंत्री के इस ऐलान से न केवल देश में रोजगार बढ़ेगा, बल्कि रक्षा क्षेत्र में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हो सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला ‘मेक इन इंडिया 2.0’ के लिए ईंधन का काम करेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री के इस ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार में माइनिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकती है। निवेशकों का मानना है कि आने वाले समय में यह सेक्टर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है।

भारत बनेगा सेमीकंडर का हब, वित्त मंत्री सीतारमण ने 40000 करोड़ का किया ऐलान

आज भारत का ऐतिहासिक बजट

आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश कर रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई , लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई थी। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat