Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Delhi Government Action On Delhi Heatwave: जहां एक तरफ भीषण गर्मी और लू से उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लोग झुलस रहे हैं। तो वहीं राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ORS का उपयोग करें और हीट वेव से बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन करें।

साथ ही सीएम रेखा ने भीषण गर्मी और हीट वेव के दौरान नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी 13 जिलों में व्यापक राहत अभियान के बारें में जानकारी सांझा की।

मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट, कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट बनाए गए। साथ ही कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित कर लोगों को पीने का पानी, ओआरएस, गमछे और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम रेखा ने बताया कि 6 मई से संचालित मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से अब तक दिल्ली में 4,70,089 लोगों तक राहत पहुंचाई गई है। जिसमें 1,84,021 लीटर पेयजल वितरण, 2,43,945 ओआरएस पैकेट, 67,431 गमछे और 49,434 कैप लोगों को उपलब्ध कराई गई।

मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट ने पहुंचाई राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व दिल्ली में 83,703 लोगों को लाभ मिला है। इसके अलावा पूर्वी जिले में 66,964, नई दिल्ली में 41,667, सेंट्रल नॉर्थ में 41,600, पश्चिम जिले में 39,875, दक्षिण जिले में 37,870, दक्षिण-पश्चिम जिले में 30,915, दक्षिण-पूर्व जिले में 26,695, मध्य जिले में 24,890, बाहरी उत्तर जिले में 21,900, पुरानी दिल्ली में 19,405, उत्तर-पश्चिम जिले में 18,385 तथा उत्तर जिले में 16,220 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। नई दिल्ली जिले में 32,974.3 लीटर पीने का पानी वितरण किया गया, जबकि सेंट्रल नॉर्थ जिले में 71,625 ओआरएस पैकेट बांटे गए। दक्षिण जिले की जनता को 7,860 गमछे और 5,240 कैप वितरण किए गए।

मुख्यमंत्री रेखा ने बताया कि लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में अस्थायी शेड स्थापित किए जा रहे हैं। जहां अस्थायी शेड स्थापित हो चुके हैं वहां लोगों को तत्काल राहत मिल रही है। इन शेडों के माध्यम से अब तक 5,475 लोगों को लाभ मिला है। जिन्हें 2,100 लीटर पानी और 375 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। पश्चिम जिले में 920 लोगों को लाभ मिला है तथा 340 लीटर पानी और 100 ओआरएस पैकेट बांटे गए। दक्षिण जिले में 900 लोगों को 350 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट दिया गया। उत्तर-पूर्व जिले में 120 लोग 300 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट से लाभान्वित हुए।

आवश्यकतानुसार राहत सुविधाओं का होगा विस्तार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ स्थानों पर कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापना और विस्तार का कार्य प्रगति पर है। सरकार लगातार स्थिति की जानकारी ले रही है और आवश्यकतानुसार राहत सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। दिल्ली की सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि भीषण गर्मी के दौरान राजधानी का कोई भी नागरिक राहत और सहायता से वंचित न रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat