Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक AC से दो कमरों को ठंडा करने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- गजब आइडिया!

एक AC से दो कमरों को ठंडा करने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- गजब आइडिया!

नवभारत 0 months ago

Two Room AC Jugaad Setup : भारत में जुगाड़ का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं, जो कभी हैरान करते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

खासकर गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने एक ही एसी से दो कमरों को ठंडा करने का तरीका निकाल लिया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

दो कमरों के बीच दीवार तोड़कर लगाया AC

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने दो कमरों के बीच की दीवार को थोड़ा सा तोड़ दिया है और उसी जगह पर एसी फिट कर दिया है। यानी एसी आधा एक कमरे में और आधा दूसरे कमरे में लगा हुआ है।

इसके बाद खाली जगह को किसी सामग्री से बंद कर दिया गया है, ताकि ठंडी हवा दोनों तरफ जा सके। इस जुगाड़ के जरिए दोनों कमरों में एक साथ कूलिंग हो रही है। हालांकि यह तरीका देखने में दिलचस्प जरूर है, लेकिन इसमें कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर parminder_singh.j नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने पूछा कि "रिमोट किसके पास रहेगा?", तो किसी ने कहा "स्विंग कैसे खुलेगा?"

वहीं कुछ लोगों ने इसे 'गरीबों का AC' बताया। कुल मिलाकर यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीयों के पास हर समस्या का कोई न कोई अनोखा समाधान जरूर होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat