Buffalo on E Rickshaw : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसा भी देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा पर भैंस को ले जाया जाता हुआ देखा जा सकता है।
आमतौर पर बड़े पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कार्गो वाहन या छोटे ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों की सोच बदल दी है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ई-रिक्शा चालक की जुगाड़ और साहस दोनों की चर्चा कर रहे हैं।
ई-रिक्शा में भैंस ले जाने का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक भैंस ई-रिक्शा में लदी हुई है और उसे सड़क पर आराम से ले जाया जा रहा है। यही दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है। इससे पहले भी ई-रिक्शा से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें क्षमता से अधिक सवारी या सामान ढोते हुए वाहन दिखाई दिए थे।
हालांकि इस बार भैंस को ई-रिक्शा में ले जाने का दृश्य लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रहा है। कई यूजर्स इसे देसी जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जोखिम भरा भी मान रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठा सैन्य पायलट, ट्रेनिंग पूरी होते ही गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर mansooralikhanfitness नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.19 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो दिन दूर नहीं जब ये ई-रिक्शा ट्रेन के डिब्बे भी खींचने लगेगी।'
दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, 'टाटा मैजिक वालों का करियर खतरे में है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पिकअप वाहन वालों को अब चिंता होने लगी होगी।' वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

