Dailyhunt

गड़चिरोली | 4 बाधित, 5 कोरोनामुक्त

नवभारत 5 years ago

गड़चिरोली: जिले में सोमवार 1 फरवरी को 4 नए बाधित पाए गए. तथा 5 लोगों ने कोरोना से जंग जीती. जिससे जिले में अब तक बाधित 9366 में से कोरोनामुक्त होनेवाली संख्या 9207 पर पहुंची है.

नए 4 बाधितों में अहेरी 2, चामोर्शी 1, सिरोंचा के एक का समावेश है. कोरोनामुक्त होनेवाले 5 मरीजों में गडचिरोली के 5 लोगों का समावेश है.

तथा हाल ही में 54 सक्रीय कोरोना बाधितों पर उपचार शुरू है. अब तक जिले में कुल 105 लोगों की मृत्यू कोरोना से हुई है. जिले के कोरोना मरीज स्वस्थ होने का प्रमाण 98.30 प्रश, सक्रीय मरीजों का प्रमाण 0.58 प्रश व मृत्यू दर 1.12 प्रश हुआ है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat