Dailyhunt
घोर कलयुग! यमुना नदी में लौट आया कालिया नाग? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें VIDEO की सच्चाई

घोर कलयुग! यमुना नदी में लौट आया कालिया नाग? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें VIDEO की सच्चाई

नवभारत 3 months ago

Yamuna Kaliya Naag Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील और उससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि यमुना नदी में एक बार फिर कालिया नाग दिखाई दिया है।

इस दावे के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग हैरानी के साथ इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं. खासकर वृंदावन का नाम जुड़ते ही यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

वायरल दावों के अनुसार, वृंदावन इलाके में यमुना नदी के भीतर कालिया नाग जैसी कोई आकृति नजर आई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इस रहस्यमयी दृश्य का वीडियो बना लिया और इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अब तक किसी भी सरकारी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यमुना नदी के पानी के अंदर एक काले रंग की आकृति दिखाई दे रही है, जिसे लोग पौराणिक कालिया नाग से जोड़कर देख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य वृंदावन क्षेत्र का है और इसे देखकर लोग दहशत में आ गए। वायरल पोस्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है और फिलहाल नदी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक वन विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय

कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग इसे AI से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं-'AI नाग की जय हो'. वहीं दूसरी ओर, कई लोग इस वीडियो को राधे-कृष्ण और कालिया नाग की पौराणिक कथा से जोड़कर आस्था से जोड़ रहे हैं. its_vijay_yadav_ste नाम के यूजर ने लिखा, "Jai shree AI", जबकि mohitpal5953 नाम के यूजर ने कमेंट किया, "बोलो आई महाराज की जय"।

यह स्पष्ट किया जाता है कि नवभारत लाइव इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है. यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और यूजर्स के दावों पर आधारित है। गौरतलब है कि इससे पहले भी यमुना नदी और वृंदावन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें पौराणिक कथाओं से जुड़े दावे किए गए थे. कई मामलों में बाद में ऐसे वीडियो एडिटेड या AI जनरेटेड पाए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat