Dailyhunt

गोंदिया | धोती, कुर्ता व टोपी लगाकर पहुंचा कार्यालय

नवभारत 5 years ago
  • ड्रेस कोड पर कर्मचारियों ने की गांधीगिरी
  • जिप के अधिकारी व कर्मचारी रह गए दंग

गोंदिया. जिप में ड्रेस कोड के लिए वरिष्ठ अधिकारी से सख्त लहजे की भाषा सुनने के बाद दूसरे दिन जिप सामान्य प्रशासन विभाग का एक कर्मी सीधे धोती, कुर्ता व टोपी लगाकर जिप में पहुंचा.

उसकी गांधीगिरी से सभी विचार में पड गए. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी से खरी खोटी सुनने के बाद भुपेंद्र रणदिवे को सादी वेशभूषा धारण करनी पड़ी.

जिप के अपने कार्यालय में सभी को सुबह 10 बजे जाने की हड़बड़ी रहती है. इस बीच एक रुबाबदार व्यक्ति धोती, कुर्ता व सिर पर नेहरु टोपी पहनकर जिप के मुख्य प्रवेश द्वार से अपने कार्यालय में जाने के लिए आया. इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी व काम के लिए आए नागरिक उसे देखकर अवाक रह गए. कोई नेता तो विजिट देने आया ऐसा सभी सोचने लगे.

कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

राज्य सहित गोंदिया जिप में भी फॉर्मल ड्रेसकोड़ धारण कर कार्यालय में आने के निर्देश सभी कर्मचारियों को दिए गए हैं. इसके बावजूद कर्मचारियों के कानों पर जू नही रेंगी है. इसी में 20 जनवरी को उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी भांडारकर ने सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मी रणदिवे को फॉर्मल कपडे को लेकर खुब सुना दिया.

निलंबन की चेतावनी

रणदिवे गुरुवार को धोती, कुर्ता व टोपी पहनकर कार्यालय में पहुंच गया. जिस पर उसे निलंबित करने की चेतावनी के साथ सादे ड्रेस में आने के लिए कहा गया. जिससे उसने तत्काल अपना ड्रेस बदल कर गांधीगिरी का त्याग कर दिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat