Dailyhunt
ICSE, ISC Result 2026 OUT: जारी हो गया ICSE, ISC रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश, इस आसान तरीके से चेक करें रिजल्ट

ICSE, ISC Result 2026 OUT: जारी हो गया ICSE, ISC रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश, इस आसान तरीके से चेक करें रिजल्ट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष CISCE बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध है।

बोर्ड ने पहले ही जानकारी दी थी कि 2026 के ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। अब परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • अब अपना कोर्स कोड (ICSE या ISC), उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद "परिणाम दिखाएं" (Show Result) बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका ICSE (कक्षा 10वीं) या ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट दिखाई देगा।
  • चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

डिजीलॉकर से ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके डिजीलॉकर से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ICSE ISC Result 2026 लिंक को चुनें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

पास होने के लिए जरूरी अंक

ICSE और ISC परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार भी कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat