Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा

IPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा

नवभारत 1 month ago

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत दर्ज करते हुए लगातार चार मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला तोड़ा है।

मुंबई की जीत में तिलक वर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा है। तिलक वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए टीम को दूसरी जीत दिलाई है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। गुजरात के टॉप-3 साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर के जल्दी आउट होने के बाद गुजरात के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई।

अंकतालिका में पंजाब टॉप पर

जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं। पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी A to Z डिटेल्स

जीटी 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे,जबकि जीटी को हराने के बाद एमआई 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर आई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैच खेलेजीतेहारेबेनतीजाटाईनेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स65010+1.42011
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु64200+1.1718
3राजस्थान रॉयल्स64200+0.5998
4सनराइजर्स हैदराबाद63300+0.5666
5दिल्ली कैपिटल्स53200+0.3106
6गुजरात टाइटंस63300-0.8216
7मुंबई इंडियंस62400+0.0674
8चेन्नई सुपर किंग्स62400-0.7804
9लखनऊ सुपर जायंट्स62400-1.1734
10कोलकाता नाइट राइडर्स71510-0.8793

ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में ये खिलाड़ी टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है। क्लासेन ने 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat