Dailyhunt
जब सलीम खान ने सलमा को बताया हेलेन से प्यार का सच, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन

जब सलीम खान ने सलमा को बताया हेलेन से प्यार का सच, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन

नवभारत 1 month ago

Salim Khan Helen Marriage Story: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य इस समय उनके साथ हैं। सलीम खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है, खासकर उनकी दो शादियों को लेकर।

उनकी पहली शादी 1964 में सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई थी, जबकि दूसरी शादी उन्होंने 1981 में मशहूर अभिनेत्री हेलेन से की।

सलमा और सलीम के चार बच्चे हैं सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान। जब सलीम खान ने सलमा को हेलेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया, तो वह पल परिवार के लिए आसान नहीं था। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई डॉक्यूसीरीज एंग्री यंग मेन में सलीम खान ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

सलीम खान ने कही ये बात

सलीम खान ने बताया कि जब उन्होंने सलमा को अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया, तो शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या कहें। यह उनके लिए स्वाभाविक रूप से एक कठिन और भावनात्मक पल था। सलीम ने स्वीकार किया कि सलमा को यह बात अच्छी नहीं लगी थी और बच्चों के लिए भी यह खबर चौंकाने वाली थी। एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा था कि जब उन्होंने यह बात सलमा को बताई, तो उन्होंने उनसे हाथ तक नहीं मिलाया। जाहिर है, उस समय स्थिति तनावपूर्ण थी। हालांकि, सलीम खान ने यह भी बताया कि यह नाराजगी लंबे समय तक नहीं रही।

'जय हनुमान' में राणा दग्गुबाती की एंट्री? ऋषभ शेट्टी संग बनेगा पौराणिक एक्शन का मेगा संगम, फैंस हुए एक्साइटेड

हेलेन को मां के रूप में पसंद नहीं करते थे सलमान खान

सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी मां के लिए बुरा लगा था, लेकिन उन्होंने यह समझा कि उनके पिता ने किसी के साथ गलत नहीं किया। सलमान ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें समझाया कि हेलेन भी उनकी मां हैं। धीरे-धीरे बच्चों और हेलेन के बीच भी मजबूत रिश्ता बन गया। अरबाज खान ने भी शेयर किया था कि उनकी मां अक्सर उनसे कहती थीं कि जाकर हेलेन को बुला लाओ, और वे ऐसा करते थे। समय के साथ परिवार में आपसी समझ और सम्मान ने रिश्तों को मजबूत बना दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat