Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JEE Main Result 2026: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें जेईई मेन का रिजल्ट, NTA ने अरपलोड की आंसर की

JEE Main Result 2026: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें जेईई मेन का रिजल्ट, NTA ने अरपलोड की आंसर की

नवभारत 3 months ago

JEE Main 2026 Result Updates: देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, JEE Main 2026 के पहले सेशन का रिजल्ट अब किसी भी समय जारी हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी है।

रिजल्ट की घोषणा के दौरान या उससे पहले फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, क्योंकि यह फाइनल स्कोर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि रिजल्ट 12 फरवरी को जारी होगा, लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक घोषित हो सकता है। एनटीए ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि कॉपियों की जांच और स्कोर तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जानकारी चेक करें।

फाइनल आंसर-की

रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। यह आंसर-की बहुत जरूरी है क्योंकि इसके आधार पर ही छात्रों का फाइनल स्कोर तय होता है। छात्रों द्वारा जिन आपत्तियों को दर्ज कराया गया था, उन्हें हल करने के बाद NTA इसे जारी करेगा। एक बार आंसर-की जारी होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले, jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘JEE Main 2026 Session 1 Scorecard’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth भरें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें और Submit बटन क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

ध्यान रखें कि रिजल्ट के साथ ही छात्रों को उनकी ऑल इंडिया रैंक भी मिलेगी, जो उन्हें अन्य छात्रों के मुकाबले उनकी स्थिति बताने में मदद करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat