Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LSG vs RR: लखनऊ ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG vs RR: लखनऊ ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नवभारत 0 months ago

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबला में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

लखनऊ की टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।”

टॉस गंवाने के बाद रियान पराग ने क्या कहा?

दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

LSG के 50 करोड़ दांव पर! कप्तान समेत इस खिलाड़ी की बढ़ी टेंशन, क्या सही साबित कर पाएंगे अपनी कीमत?

इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन

एलएसजी 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले जीते। इसके बाद उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के विरुद्ध लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat