Dailyhunt
'महाभारत' के स्टारकास्ट को मिलते थे सिर्फ इतने रुपये प्रति एपिसोड, सबकी सैलरी थी बराबर

'महाभारत' के स्टारकास्ट को मिलते थे सिर्फ इतने रुपये प्रति एपिसोड, सबकी सैलरी थी बराबर

नवभारत 6 months ago

Mahabharat Star Cast Salary: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' भारतीय टेलीविजन के इतिहास की सबसे पॉपुलर और भव्य सीरीज में से एक रही है। इस सीरियल ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि इसके हर किरदार ने अपनी पहचान बना ली।

अब एक बार फिर यह शो चर्चा में है क्योंकि कर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। पंकज धीर का किरदार 'कर्ण' आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

जब 'महाभारत' की बात होती है, तो दर्शकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर बने इस शो के कलाकारों को कितनी सैलरी मिलती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत के हर एक्टर को 3000 रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से भुगतान किया गया था। शो के कुल 94 एपिसोड प्रसारित हुए थे। उस दौर में यानी 1989-90 में यह राशि काफी अच्छी मानी जाती थी।

सभी कलाकारों की थी बराबर सैलरी

सबसे दिलचस्प बात यह थी कि 'महाभारत' में सभी कलाकारों को बराबर सैलरी दी जाती थी। चाहे वे भगवान कृष्ण बने नितीश भारद्वाज हों, कर्ण बने पंकज धीर, दुर्योधन बने पुनीत इस्सर, कुंती, भीष्म पितामह या द्रौपदी हर कलाकार को समान मेहनताना मिला। उस समय बीआर चोपड़ा ने स्पष्ट कहा था कि महाभारत एक टीम वर्क है, इसमें किसी का रोल छोटा या बड़ा नहीं।

कई लोगों ने की थी फ्री में काम

इसके अलावा, शो में कई ऐसे लोग भी शामिल थे जिन्होंने फ्री में काम किया। खासकर युद्ध के दृश्यों में सैनिकों की भीड़ दिखाने के लिए स्थानीय लोगों को शामिल किया गया था, जिन्होंने पैसे नहीं लिए। उन्हें सिर्फ महाभारत का हिस्सा बनने की खुशी थी। केवल फ्रंट रो में दिखने वाले एक्स्ट्रा एक्टर्स को ही भुगतान किया जाता था। शो का बजट भी उस दौर में बेहद बड़ा माना गया।

बेटे और बहू हैं एक्टर्स, पीछे छोटा सुखी परिवार छोड़ गए हैं पंकज धीर

महाभारत का बजट

निर्देशक रवि चोपड़ा की पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि महाभारत के हर एपिसोड का बजट लगभग 6 लाख रुपये था, लेकिन असल खर्च करीब 7.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता था। उस वक्त टेलीविजन प्रोडक्शन के हिसाब से यह एक बहुत बड़ी राशि थी। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' ने न केवल भारतीय टीवी के स्तर को ऊंचा उठाया बल्कि दर्शकों को जीवनभर की सीखें भी दीं। आज भी यह शो इतिहास के सबसे यादगार टीवी धारावाहिकों में गिना जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat