Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महाराष्ट्र सरकार के नाम हुई एयर इंडिया इमारत, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ हस्तांतरण

महाराष्ट्र सरकार के नाम हुई एयर इंडिया इमारत, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ हस्तांतरण

Maharashtra Government: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित ऐतिहासिक 22 मंजिला 'एअर इंडिया' इमारत को महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर खरीद लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंगलवार को इस प्रतिष्ठित इमारत के कारनामों का हस्तांतरण संपन्न हुआ, जिससे राज्य सरकार की प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और कार्यालयों के लिए जगह की गंभीर कमी को दूर करने का ऐतिहासिक निर्णय पूर्ण हो गया है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई और लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

1,601 करोड़ रुपए में पूरा हुआ सौदा

राज्य सरकार ने इस व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत को 'एयर इंडिया एसेट होल्डिंग कॉर्पोरेशन' (एआईएएचएल) से 1,601 करोड़ रुपए में खरीदा है। कैबिनेट ने इस सौदे को 8 सितंबर 2023 को ही मंजूरी दी थी, जिसके बाद सभी प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं को पूरा कर अब यह ऐतिहासिक इमारत आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र शासन के अधीन आ गई है।

मंत्रालयों की भीड़ और किराए से मिलेगी राहत

साल 2012 में मंत्रालय में लगी भीषण आग के बाद कार्यालयों की भारी कमी हो गई थी, जिसके कारण कई विभागों को फोर्ट परिसर की निजी इमारतों में स्थानांतरित करना पड़ा था। इसके लिए सरकार को हर साल 200 करोड़ रुपए से अधिक का किराया देना पड़ रहा था। अब इस इमारत के मिलने से सभी बिखरे हुए कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे करोड़ों रुपए की बचत होगी और मंत्रालय में बढ़ती भीड़ पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

वाशिम में गहराया जल संकट, एकबुर्जी प्रकल्प में बचा केवल सवा दशलक्ष घनमीटर पानी

शासकीय उपयोग से पहले स्ट्रक्चरल मरम्मत

लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों को स्थानांतरित करने से पहले इमारत की गहन स्ट्रक्चरल जांच और आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने काम की गुणवत्ता, आधुनिक विद्युत व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है। साथ ही, देश के नामचीन वास्तुकारों की मदद से इस इमारत के मुख्य प्रवेश द्वार को महाराष्ट्र के गौरव के अनुरूप सुशोभित करने के आदेश भी दिए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat