Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मेरे पास कोई चारा नहीं बचा.सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा के बोल, पिता को किया था आखिरी फोन, जानें पूरा मामला

मेरे पास कोई चारा नहीं बचा.सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा के बोल, पिता को किया था आखिरी फोन, जानें पूरा मामला

नवभारत 3 weeks ago

Aman Kumar Sharma Suicide Case: दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक 30 वर्षीय जज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई। अमन शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर लगभग 1:45 मिनट पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को एक कॉल आया, जो कि अमन शर्मा के जीजा शिवम ने किया था। उन्होंने बताया कि अमन ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां अमन शर्मा का बाथरूम के अंदर मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद उनके पिता भी अलवर से आए। पिता ने पुलिस को पूरी बात बताई।

एक दिन पहले पिता को किया था फोन

मृतक अमन शर्मा के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले अमन ने पिता से रात 10 बजे फोन पर बात की थी। फोन पर उसने कहा था कि वह बहुत परेशान है और जीना मुश्किल हो गया है। अमन ने कहा कि मुझसे अब और नहीं संभल रहा। ये मेरा आखिरी कॉल है। मेरे पास अब कोई चारा नहीं बचा। पिता ने उनसे जानने की कोशिश की और मामला संभालना चाहा। अमन की परेशानी सुनकर पिता अलवर से उसी रात दिल्ली के लिए निकले और रात करीब 12 बजे घर पहुंचे।

घर पहुंचने के बाद पिता को पूरी बात पता चली। अमन और उसकी पत्नी के बीच लंबे समये से विवाद चल रहा था। इस वजह से अमन कुछ महीनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि घर पर पत्नी का पूरा कंट्रोल था और उसकी हर बात मानी जाती थी। अमन की पत्नी भी एक न्यायिक अधिकारी और उसकी बहन जम्मू में तैनात एक आईएएस अधिकारी है।

पिता को घर से निकल जाने को कहा

पिता ने दावा किया कि मामले को संभालने के लिए उन्होंने पत्नी के घर पर भी फोन किया था। लेकिन बहू ने उन्हें घर छोड़कर जाने को कहा और धमकी भी दी कि अगर वे नहीं गए तो पुलिस को बुलाकर उन्हें बंद करवा देगी। पिता ने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए अमन की पत्नी के चाचा को बुलाया गया था, ताकि बैठकर मामला सुलझ सकें। चाचा घर से निकले भी लेकिन उन्हें रास्ते में कोई मैसेज मिला और उन्होंने वहां आने से मना कर दिया और कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।

फांसी के फंदे पर लटके मिले अमन

दोनों के बीच मामला और बिगड़ गया। घटना के दिन अमन एक कमरे में बैठा था और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में ऊंची आवाज में बोल रही थी और अमन रो रहे थे। कुछ देर बाद पिता ने पत्नी से अमन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि अमन कहा है। पिता ने अमन के फोन पर कॉल किया को उनका फोन बाथरूम में बजा। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो अमन पत्नी की चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसे देक कर पिता टूट गए।

अमन शर्मा ने की थी लव मैरिज

अमन शर्मा के ससुर उनके अंतिम संस्कार के लिए अलवर पहुंचे। रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि अमन ने लव मैरिज की थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों मिले थे। इंटरकास्ट होने के कारण घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बच्चों की खुशी के लिए उन दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई पत्नी

राजेश शर्मा ने बताया क‍ि अमन शर्मा की पत्नी उनके अंत‍िम संस्‍कार में भी शामिल नहीं हुई। उसकी बहन जो कि आईएएस अध‍िकारी है वह उसके बच्‍चों को लेकर द‍िल्‍ली चली गई। राजेश शर्मा ने बताया कि अमन शायद अपने पिता के साथ हुए दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सका।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat