Dailyhunt
Mouni Roy Spotted: तलाक की खबरों के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Mouni Roy Spotted: तलाक की खबरों के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Mouni Roy Divorce Rumours: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ उनके रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसी बीच तलाक की चर्चाओं के बीच मौनी रॉय पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, जिसके बाद फैंस की नजरें एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी पर टिक गई हैं।

दरअसल, देर रात मौनी रॉय को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। वह अपनी एक करीबी दोस्त के साथ डिनर के लिए पहुंची थीं। जैसे ही मौनी रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद कर लिया। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गईं। मौनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

इस दौरान मौनी रॉय ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई दीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, खुले बाल और एक एलिगेंट हैंडबैग के साथ पूरा किया था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बड़ी डायमंड रिंग ने खींचा, जिसे वह कैमरों के सामने फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके अलावा मौनी ने हाथों में गोल्डन कंगन भी पहने थे, जो उनके पूरे लुक को और भी क्लासी बना रहे थे।

दोस्त का रखा खास ख्याल

सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद भीड़ और कैमरों के बीच भी मौनी ने पहले अपनी दोस्त को सुरक्षित कार में बैठाया, उसके बाद खुद गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुईं। उनका यह जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया। कुछ दिन पहले मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया दी थी।

Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने 13 दिनों में वसूल की पूरी लागत, दूसरे बुधवार भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम

तलाक की खबरों पर क्या बोली थीं मौनी

मौनी ने सीधे तौर पर रिश्ते टूटने की पुष्टि नहीं की, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा था कि सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट है कि झूठे नैरेटिव पब्लिश ना करें और हमें प्राइवेसी और स्पेस दें। गौरतलब है कि हाल ही में मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा सूरज ने शादी की तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दी थीं और बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat