Dailyhunt
मुंबई के धोबी घाट में 'रक्षक' बनकर आया घड़ी डिटर्जेंट, फोन चार्जिंग के साथ अब भागेंगे मच्छर; जानें तकनीक

मुंबई के धोबी घाट में 'रक्षक' बनकर आया घड़ी डिटर्जेंट, फोन चार्जिंग के साथ अब भागेंगे मच्छर; जानें तकनीक

Ghadi Detergent Mosquito Repellent Charger: अपनी टैगलाइन ‘पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले घड़ी डिटर्जेंट ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है।

मुंबई के ऐतिहासिक और दुनिया के सबसे बड़े ओपन-एयर लॉन्ड्री क्षेत्र, धोबी घाट में ब्रांड ने एक अनूठी पहल ‘रक्षक चार्जर’ की शुरुआत की है।

यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती है, बल्कि उन हजारों कामगारों की सेहत की भी रक्षा करती है जो दिन-रात नमी और पानी के बीच काम करते हैं।

क्या है ‘रक्षक चार्जर’ और कैसे काम करता है?

मुंबई का धोबी घाट करीब 7,000 से अधिक कामगारों का घर है। यहां का वातावरण ऐसा है कि लगातार पानी के भराव के कारण मच्छरों का पनपना एक बड़ी चुनौती बना रहता है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है।

इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए घड़ी डिटर्जेंट ने Inventech - Laqshya Media Group के साथ हाथ मिलाया और तैयार किया ‘रक्षक चार्जर’। यह एक ‘टू-इन-वन’ डिवाइस है जो आपके स्मार्टफोन को चार्ज करता है। चार्जिंग के दौरान एक ऐसी तकनीक का उपयोग करता है जो आसपास से मच्छरों को दूर भगाती है।

बिना आदत बदले मिली सुरक्षा

इस इनोवेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सरलता है। लोगों को मच्छरों से बचने के लिए कोई अलग से प्रयास नहीं करना पड़ता। चूंकि मोबाइल चार्ज करना आज की बुनियादी जरूरत है, इसलिए जैसे ही कोई अपना फोन चार्ज पर लगाता है, सुरक्षा कवच अपने आप सक्रिय हो जाता है।

Inventech के CEO सोम्नाथ सेनगुप्ता ने इस पर कहा कि सबसे कारगर इनोवेशन वही होता है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में खुद-ब-खुद घुल जाए। रक्षक चार्जर बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के वास्तविक सुरक्षा प्रदान करता है।

- नागपुर में RSS मुख्यालय के पास मिले 15 जिलेटिन और 50 डिटोनेटर, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील, मचा हड़कंप

आंकड़ों की ज़ुबानी खतरे की गंभीरता

भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य के आंकड़े डराने वाले हैं। हर साल देश में लगभग 20 से 30 लाख मच्छरजनित बीमारियों के मामले दर्ज किए जाते हैं। धोबी घाट जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में, जहाँ ड्रेनेज और पानी का ठहराव एक स्थाई समस्या है, वहाँ यह खतरा साल के 365 दिन बना रहता है।

घड़ी डिटर्जेंट ने इन डिवाइसेज को धोबी घाट और उसके आसपास के घरों में मुफ्त वितरित किया है। यह पहल दिखाती है कि एक ब्रांड सिर्फ उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उस समाज के प्रति भी संवेदनशील है जिसके बीच वह काम करता है। रक्षक चार्जर ने साबित कर दिया है कि ‘स्वच्छता’ सिर्फ साफ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना भी इसका हिस्सा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat