Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंबई-नासिक हाईवे पर मिली अधजली लाश, अवैध संबंध के चलते गई जान! पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई-नासिक हाईवे पर मिली अधजली लाश, अवैध संबंध के चलते गई जान! पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नवभारत 6 months ago

Thane Cherpoli Highway Murder Case: ठाणे जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत मुंबई-नासिक हाईवे पर चेरपोली गांव में एक अधजली एवं सड़ी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। ठाणे जिला (ग्रामीण) पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ ही घंटों में लाश की शिनाख्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अनैतिक संबंधों की वजह से हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मंगलवार को मुंबई-नासिक हाईवे पर चेरपोली गांव की सीमा में 30 से 40 साल के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आधी जली हुई व सड़ी हुई हालत में मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगे की जांच जारी

जांच शुरू करने के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कल्याण से फैयाज जाकिर हुसैन शेख, सिकंदर बादशाह मुजावर और गुलाम अकबर इफ्तिखार मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया जिन्हें 3 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में ओर भी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के लिए अनैतिक संबंध होने की आशंका जताई गयी है। हालांकि पुलिस दूसरे कोण से भी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान करना थी सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती मृतक के पहचान की थी। जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान तिपण्णा नामक व्यक्ति के रूप में हुई जो मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था। शहापुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद, लोकल क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat