Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Nagarjuna Birthday: पत्नी से अलग होकर इस हसीना के करीब आए थे नागार्जुन, रिश्ते ने मचाई थी खूब हलचल

Nagarjuna Birthday: पत्नी से अलग होकर इस हसीना के करीब आए थे नागार्जुन, रिश्ते ने मचाई थी खूब हलचल

Nagarjuna Love Story: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और फेमस बिजनेसमैन नागार्जुन अक्किनेनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर न केवल साउथ फिल्मों में बड़ा नाम कमाया, बल्कि बॉलीवुड के दर्शकों के दिलों में भी एक खास पहचान बनाई।

29 अगस्त 1959 को मद्रास में जन्मे नागार्जुन अपने शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहे हैं।

बाल कलाकार से शुरू हुआ नागार्जुन का फिल्मी सफर

नागार्जुन का नाता मनोरंजन जगत के बेहद प्रतिष्ठित परिवार से रहा है। वे फेमस एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। बचपन से ही फिल्मों के प्रति उनका गहरा लगाव था। यही वजह रही कि उन्होंने बतौर बाल कलाकार सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 1986 में आई तेलुगू फिल्म विक्रम से उन्होंने मुख्य एक्टर के रूप में अपने फिल्मी सफर का आगाज किया। इसी साल उनकी 2 और फिल्में कैप्टन नागार्जुन और अरन्याकंडा रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

पहली शादी टूटने के बाद अमला संग बसाया आशियाना

फिल्मी पर्दे पर सफलता हासिल करने के साथ ही नागार्जुन की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबती के साथ शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और शादी के 6 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। साल 1990 में तलाक के बाद नागार्जुन ने 1992 में एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी की। नागार्जुन के 2 बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी हैं, जो आज के समय में साउथ सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं।

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री पर आया था दिल

खबरों के अनुसार अपनी दूसरी शादी के बाद भी नागार्जुन का नाम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तब्बू के साथ जुड़ा। दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और धीरे-धीरे यह मुलाकात गहरी दोस्ती से प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद नागार्जुन अक्किनेनी का यह अफेयर लगभग 10 सालों तक चला। नागार्जुन अपनी शादी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे, जिसके कारण से आखिरकार दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान और आने वाली फिल्में

साउथ फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ने के अलावा नागार्जुन ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म शिवा से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था।

इसके बाद वे अमिताभ बच्चन की खुदा गवाह, मिस्टर बेचारा, अंगारे और जख्म जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आए। अब वे नागार्जुन अयान मुखर्जी की बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक अहम रोल निभाते दिखेंगे, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat