Dailyhunt
पश्चिम बंगाल में कल फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, BJP के बटन पर लगाया था टेप

पश्चिम बंगाल में कल फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, BJP के बटन पर लगाया था टेप

नवभारत 2 weeks ago

West Bengal Repolling: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षकों से मिले रिपोर्टों के आधार पर 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इन बूथों पर होगी वोटिंग

  • 46-उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
  • 127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 215-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 216-एकतारा मालय धोड़ा F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
  • 230-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 1
  • 231-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 232-बाहिरपुर कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नं. 3
  • 128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 1
  • 142-घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नं. 2
  • 214-एकतारा मालय F.P. स्कूल, कमरा नं. 1

डायमंड हार्बर के इन बूथों पर दोबारा मतदान

  • 117-बागदा जूनियर हाई स्कूल
  • 179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नं. 2
  • 194-हैंडेयपुर F.P. स्कूल
  • 243-रायनगर F.P. स्कूल (कमरा नं. 2)

उम्मीदवारों को दी जाएगी लिखित सूचना

इलेक्शन कमीशन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान क्षेत्र में डुगडुगी बजवाकर व्यापक प्रचार किया जाए तथा संबंधित उम्मीदवारों को लिखित रूप से दोबारा वोटिंग की तारीख के बारे में सूचित किया जाए। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/पर्यवेक्षक को इस बारे में तत्काल सूचित करें और उनको कार्य करने का निर्देश दिया जाए।

बता दें कि इन पोलिंग स्टेशनों पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग को इन जगहों पर कुछ गड़बड़ी की शिकायत भी मिली थी। पहले चरण के चुनाव में दोबारा मतदान की कोई सिफारिश नहीं की गई थी। पहले फेज का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था। इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat