Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
फॉरेस्ट गार्ड से लेकर सिपाही तक, यूपी में निकली 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, नोट कर लें पूरा टाइमटेबल

फॉरेस्ट गार्ड से लेकर सिपाही तक, यूपी में निकली 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, नोट कर लें पूरा टाइमटेबल

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयार कर रहे छात्रों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून से सितंबर 2026 के बीच ग्रुप 'सी' के लिए 10,445 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा और इंटरव्यू का एक विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोग के अध्यक्ष एस.एन. साबत ने मंगलवार को इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आयोग अलग-अलग पदों के लिए लिखित परीक्षाएं, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन को मंजूरी दी गई है।

कब होंगे एग्जाम और इंटरव्यू

जून में टर्नर (इंस्ट्रक्टर) के 2 पद और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (इंस्ट्रक्टर) के 13 पदों के लिए इंटरव्यू करवाए जाएंगे। साथ ही फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्टर के 709 पोस्ट के कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन 15 से 20 जून तक होगी। इसके अलावा मशीनिस्ट (इंस्ट्रक्टर) के 3 पद और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों के लिए भी इंटरव्यू कराए जाएंगे।

इसके अलावा फार्मासिस्ट के 564 पोस्ट और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के संयुक्त संवर्ग के 93 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों के एग्जाम 30 जून को करवाए जाएंगे।

फैशन टेक्नोलॉजी में भी निकली भर्ती

UPSSSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जुलाई में फैशन टेक्नोलॉजी (इंस्ट्रक्टर) के 13, ड्रेस मेकिंग के 4, स्वींग टेक्नोलॉजी के 3 तथा मैकेनिकल मोटर व्हीकल के 4 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों और शिक्षक संवर्ग के 58 पदों की परीक्षा 12 जुलाई को निर्धारित की गई है। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और शोध अधिकारी के कुल 1,565 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।

अगस्त में प्लंबर (इंस्ट्रक्टर) के 3 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप 'सी' के 2,759 पदों के लिए 9 अगस्त और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2,516 पदों के लिए 23 अगस्त को परीक्षा होगी। इसके अलावा सितंबर में आबकारी सिपाही के 722 पदों की भर्ती परीक्षा 20 सितंबर और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों के लिए परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखों में बदलाव किए जा सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat