Puducherry Exit Poll Results 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं। छोटे लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम इस केंद्र शासित प्रदेश में हर चुनाव में समीकरण तेजी से बदलते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, इस बार मुकाबला काफी करीबी नजर आ रहा है। कुछ एजेंसियां एक गठबंधन को बढ़त देती दिख रही हैं, जबकि अन्य सर्वेक्षणों में विपक्ष को बराबरी की टक्कर में बताया गया है। कई विश्लेषकों का मानना है कि इस बार हंग असेंबली की स्थिति भी बन सकती है, जहां छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। पुडुचेरी में इस बार चुनावी मुद्दों में स्थानीय विकास, रोजगार, पर्यटन और केंद्र-राज्य संबंध प्रमुख रहे। इसके अलावा, गठबंधन की राजनीति ने भी बड़ा रोल निभाया है, जहां दलों ने रणनीतिक साझेदारी के जरिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।
Axis My India ने पुडुचेरी में AINRC (NDA) को आंकड़े मे बहुमत दिया है। जिसमें NDA को 16 से 20, कांग्रेस को 6 से 8 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।
पुडुचेरी एग्जिट पोल के परिणाम | |
| सोर्स: Axis My India कुल सीट -30 | बहुमत -16 | |
| पार्टी | अनुमान |
| AINRC | 16-20 |
| INC | 6-8 |
| OTHERS | 3-7 |
Peoples Pulse ने पुडुचेरी में AINRC (NDA) को आंकड़े मे बहुमत दिया है। जिसमें NDA को 16 से 19, कांग्रेस को 10 से 12 और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
पुडुचेरी एग्जिट पोल के परिणाम | |
| सोर्स: Peoples Pulse कुल सीट -30 | बहुमत -16 | |
| पार्टी | अनुमान |
| AINRC | 16-19 |
| INC | 10-12 |
| OTHERS | 1-2 |
Poll of Exit Polls ने पुडुचेरी में AINRC (NDA) को आंकड़े मे बहुमत दिया है। जिसमें NDA को 17, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
पुडुचेरी एग्जिट पोल के परिणाम | |
| सोर्स: Poll of Exit Polls कुल सीट -30 | बहुमत -16 | |
| पार्टी | अनुमान |
| AINRC | 17 |
| INC | 9 |
| OTHERS | 3 |
पिछले चुनाव में जिस गठबंधन ने सरकार बनाई थी, उसके सामने इस बार सत्ता बचाने की चुनौती थी, जबकि विपक्ष ने सरकार के कामकाज को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। कई सीटों पर सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिससे परिणामों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एग्जिट पोल भले ही संभावित तस्वीर पेश कर रहे हों, लेकिन पुडुचेरी की राजनीति में आखिरी समय में समीकरण बदलना आम बात है। अब सभी की नजरें मतगणना के दिन पर हैं, जब यह साफ होगा कि जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है और क्या exit poll के आंकड़े हकीकत में बदलते हैं या नहीं।

