Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगा एक्शन का दम

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगा एक्शन का दम

नवभारत 2 weeks ago

Rashmika Mandanna Mysaa Movie: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब तक अपने चुलबुले और रोमांटिक अंदाज़ से देश भर के दर्शकों का दिल जीतने वाली रश्मिका जल्द ही एक बेहद अलग रूप में बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली है।

उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म मैसा की रिलीज डेट का मेकर्स द्वारा ऐलान कर दिया गया है। यह बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

पहली बार पर्दे पर दिखेगा सबसे खूंखार और इंटेंस रूप

फिल्म मैसा को भारतीय सिनेमा की शुरुआती महिला-केंद्रित बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के द्वारा रश्मिका अपनी पुरानी ऑन-स्क्रीन इमेज को पूरी तरह से तोड़ती हुई नजर आएंगी। फिल्म मेकर्स की तरफ से जारी किए गए शुरुआती लुक पोस्टर्स में उनका रफ एंड टफ अंदाज़ देखने को मिला है। इस अनोखे पोस्टर ने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है और फिल्म को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस की धड़कनें

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद इंटेंस झलक शेयर की है। उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट करते हुए बताया कि वह इस अनूठे रोल को दर्शकों के सामने लाने के लिए कितनी उत्साहित हैं। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बनी एक्शन फिल्म में अहम भूमिका निभाना उनके करियर का एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। उनके फैंस भी इस नए अवतार को देखने के लिए उत्सुक हैं।

आदिवासी इलाकों की बैकड्रॉप पर रची गई है अनोखी कहानी

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बन रही और डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में तैयार हो रही मैसा एक भावुक और थ्रिलर से भरपूर एक्शन ड्रामा है। फिल्म की पूरी कहानी दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों पर आधारित रखी गई है। इसमें शानदार सिनेमैटोग्राफी और एक बांधकर रखने वाली कहानी का मेल देखने को मिलेगा।

मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म में रश्मिका की एक्टिंग लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में याद रखी जाएगी। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका की फिल्म कॉकटेल लोगों को काफी पसंद आई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat