Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रेलवे स्टेशन से सीधे गंतव्य तक, नासिक कुंभमेले के लिए मेगा प्लान; 1500 बसें संभालेंगी श्रद्धालुओं की भीड़

रेलवे स्टेशन से सीधे गंतव्य तक, नासिक कुंभमेले के लिए मेगा प्लान; 1500 बसें संभालेंगी श्रद्धालुओं की भीड़

Nashik Kumbh Transport Plan: कुंभमेले के दौरान नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने एक व्यापक परिवहन योजना तैयार की है।

अब रेलवे स्टेशन से उतरते ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सुकेणे सहित पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सीधे बस सेवा से जोड़ा जाएगा।

1500 बसों का बेड़ा, पल-पल की होगी निगरानी; अमृत स्नान के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1500 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना कुछ इस तरह है- 520 बसें रेलवे स्टेशनों से पार्किंग तक, 680 बसें सीधे त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर चलेंगी, जबकि 300 बसें आपातकालीन स्थिति के लिए रिजर्व रखी गई हैं।

इस व्यवस्था से रोजाना करीब 8.26 लाख रेलवे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। पूरी बस सेवा जीपीएस (सैटेलाइट आधारित प्रणाली) से लैस होगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से बसों की उपलब्धता, वेटिंग टाइम और फेरों का प्रबंधन किया जाएगा, जिससे भीड़ को प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा।

पैदल आवाजाही और निजी वाहनों पर प्रतिबंध

कुंभमेले के मुख्य स्नान के दिनों में निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। निजी वाहनों को निर्धारित बाहरी पार्किंग तक ही अनुमति होगी, जहां से श्रद्धालुओं को एसटी की विशेष बसों का सहारा लेना होगा। रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में मुख्य रूप से पैदल आवाजाही पर जोर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

-भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग, संभाजीनगर के कई इलाकों में संकट गहराया; नागरिकों की बढ़ी नाराजगी

कुंभमेले के लिए देश भर से श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर नासिक और त्र्यंबकेश्वर आते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उनकी यात्रा के आखिरी कुछ किलोमीटर सुरक्षित, सुगम और सुनियोजित हो। भारी भीड़ के प्रभावी प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर ही यह विशेष बस व्यवस्था तैयार की गई है।

– कुंभमेला प्राधिकरण, आयुक्त, शेखर सिंह

प्रशासन का भरोसा: यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के विभागीय यातायात अधिकारी किरण भोसले ने बताया कि नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। रेलवे की विशेष ट्रेनों के समय के साथ बसों का तालमेल बिठाया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat