Dailyhunt
संभाजीनगर: महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास को गति, 44 हजार करोड़ का निवेश; शेंद्रा-बिड़किन में नए प्रकल्प

संभाजीनगर: महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास को गति, 44 हजार करोड़ का निवेश; शेंद्रा-बिड़किन में नए प्रकल्प

नवभारत 2 weeks ago

Industrial Land Acquisition Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत आने वाले शेंद्रा और बिड़किन औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 44 हजार करोड़ रुपये के नए औद्योगिक प्रकल्प स्थापित किए जाने की तैयारी है।

इन प्रकल्पों के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग आठ हजार एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी है। डीएमआईसी के अंतर्गत विकसित किए जा रहे औरिक सिटी तथा बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को देश और विदेश की कंपनियों से लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

पिछले सात वर्षों में इन दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणाएं हो चुकी हैं। इनमें से औरिक सिटी क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

छत्रपति संभाजीनगर में निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जबकि शेष कंपनियों में उत्पादन प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है। बिड‌किन औद्योगिक क्षेत्र में भी कई बड़ी कंपनियां अपने प्रकल्प स्थापित कर रही है। इनमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फिलिप्स कार्बन ब्लैक, ब्रिजस्टोन, मंग इंडस्ट्रियल कंपनिया, एम. एक्स, लॉजिस्टिक्स, कामो फिल्म, एसटीपी, कैपिटल टेक्नोलॉजी और ग्रीनटेक जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इन कंपनियों के प्रकल्पों के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। औद्योगिक क्षेत्र में कई कंपनियों के प्रकल्पों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

सुविधाओं पर खर्च होंगे 67 हजार करोड़ रुपए

औरिक क्षेत्र में पाइपलाइन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर लगभग 67 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। बिडकिन क्षेत्र में भी नए औद्योगिक प्रकल्प तेजी से विकसित किए जा रहे हैं।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि डीएमआईसी के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में नए प्रकल्पों के लिए लगातार मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगभग आठ हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहित करने का निर्णय लिया गया है।

-छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, एक साल में 5 'मुन्नाभाई' पकड़े; स्वास्थ्य विभाग सख्त

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि निवेशकों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इन नए औद्योगिक प्रकल्पों से छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat