Share Market Update: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार(Share Market) की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
शुक्रवार सुबह करीब 9:19 बजे BSE Sensex 560 अंकों की बढ़त के साथ 77,192 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं Nifty 50 भी 188 अंकों की तेजी के साथ 23,963 के पार पहुंच गया। कुल मिलाकर, बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है और निवेशकों में उत्साह बना हुआ है।
शुरुआती कारोबार(Share Market) के दौरान BSE Sensex 0.82% यानी करीब 630 अंकों की बढ़त के साथ 77,261 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी 0.85% यानी 203 अंकों की तेजी के साथ 23,978 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
इन सेक्टर्स में जबरदस्त तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो, एनर्जी और मेटल सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और ये आज के टॉप गेनर्स बने हुए हैं। वहीं आईटी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में Infosys, Sun Pharma, Tech Mahindra, HCL Tech और Hindustan Unilever आज के टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
गिरावट के बाद जोरदार वापसी
गौरतलब है कि गुरुवार, 9 अप्रैल को बाजार(Share Market) ने अपनी पांच दिनों की तेजी पर विराम लगा दिया था। उस दिन सेंसेक्स 931.25 अंक (1.20%) गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 222.25 अंक (0.93%) फिसलकर 23,775.10 पर आ गया था। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हुई प्रॉफिट बुकिंग इस गिरावट की मुख्य वजह रही। हालांकि शुक्रवार सुबह बाजार ने मजबूत वापसी की है।
ग्लोबल मार्केट का सपोर्ट
आज की तेजी में विदेशी बाजारों का भी बड़ा योगदान है। एशियाई बाजारों में Nikkei 225 1.65% की बढ़त पर है, जबकि Kospi 2% से ज्यादा उछला है। ताइवान के बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो Dow Jones 275 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि S&P 500 और Nasdaq में भी करीब 0.8% की बढ़त दर्ज की गई। कुल मिलाकर, ग्लोबल संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती का माहौल बना हुआ है।

