Dailyhunt
Shocking | पॉर्न वीडियो देख 13 साल के भाई ने 15 साल की बहन से बनाए संबंध, 6 महीने की प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

Shocking | पॉर्न वीडियो देख 13 साल के भाई ने 15 साल की बहन से बनाए संबंध, 6 महीने की प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

नवभारत 4 years ago

Demo Pic

अलवर. बड़े से लेकर बच्चों तक के लिए स्मार्ट फोन हमारी जिंदगी का अहम् हिस्सा बन चूका है। लॉक डाउन में बच्चों की पढ़ाई फोन के सहारे ही चल रही है। राजस्थान के अलवर में फोन के चलते एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल फोन पर पॉर्न वीडियो (Porn Videos) देखकर 13 साल के भाई ने अपनी ही 15 साल की सगी बहन के (Brother-Sister Physical Relation) साथ शारीरिक संबंध बनाए, वो भी खेल-खेल में। जिसके बाद बहन प्रेग्नेंट हो गई, 6 महीने के बाद घरवालों को कुछ शक हुआ जिससे मामले का खुलासा हुआ जब लड़की का पेट बड़ा होने लगा।

क्या है मामला ?

ये पूरा मामला अलवर जिले के भिवाड़ी (Bhiwandi) का है। जहां एक 13 साल के भाई और 15 साल की बहन ने खेल-खेल में शारीरिक संबंध बना लिए, जब लड़की का पेट असामान्य रूप से बड़ा नजर आने लगा तो घर वालों को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि, पीड़िता 6 माह की गर्भवती है। परिवार को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। परिवार मूल से महाराष्ट्र का रहने वाला है और भिवाड़ी में काम करता है। घटना के बाद वे भिवंडी पहुंच गए। जब अब महाराष्ट्र पुलिस ने जीरो एफआईआर भेजी तो इस मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें

स्कूल में पढ़ती है पीड़िता

बता दें कि, पीड़िता भिवाड़ी के एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका छोटा भाई 7वीं कक्षा का छात्र है। महिला थाना प्रभारी रमाशंकर ने बताया कि महाराष्ट्र का एक परिवार मजदूरी के लिए लंबे समय से भिवाड़ी में रह रहा था। 15 साल की पोती का पेट बड़ा देख दादी को संदेह हुआ था तो उन्होंने जांच कराई तो वह गर्भवती निकली। परिवार इतने गहरे सदमे में आ गया कि तुरंत मूल गांव महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम चला गया। बाद में बच्चा खराब होने पर डिलीवरी करा दी गई। पीड़िता ने महाराष्ट्र पुलिस को अस्पताल में पर्चा बयान में पूरा घटनाक्रम बताया।

खेल-खेल में बनाए संबंध

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना दिसंबर 2020 में हुई थी, जिसके बाद ही सेवाग्राम थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर भिवाड़ी पुलिस को भेजी। पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी व पीड़िता के भ्रूण का डीएनए सैंपल लेने अस्पताल गई है। बताया गया कि, दोनों बच्चे दिन भर फोन चलाते रहे थे। इस दौरान कुछ गलत लिंक उन्हें मिल गए और वो अश्लील फिल्में देखने लगे। खेल-खेल में दोनों ने संबंध बनाए। दोनों बच्चों को इस अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि, अब तक उन्होंने ऐसा कितनी बार किया है?

क्या है मामला ?

स्कूल में पढ़ती है पीड़िता

खेल-खेल में बनाए संबंध

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat