Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: ADG उपेन्द्र जैन ने महाकाल मंदिर और नईखेड़ी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: ADG उपेन्द्र जैन ने महाकाल मंदिर और नईखेड़ी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

नवभारत 2 weeks ago

Ujjain Simhastha 2028 Preparation: सिंहस्थ-2028 को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिंहस्थ) उपेन्द्र जैन ने मंगलवार को उज्जैन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में सिंहस्थ के दौरान होने वाली विशाल भीड़ को व्यवस्थित ढंग से संभालने के लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालु सुविधाएं और सुगम दर्शन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा सुरक्षित व सहज रहे।

एक ही ट्रैवलर से अधिकारी पहुंचे माकालेश्वर मंदिर

बैठक के बाद एडीजी उपेन्द्र जैन के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अधिकारी एक ही ट्रैवलर बस से सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन संभावित चुनौतियों को भी चिन्हित किया, जिनका सामना सिंहस्थ के दौरान करना पड़ सकता है।

संबंधित अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

इसके बाद अधिकारियों का दल नईखेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रारंभिक कार्यों और प्रस्तावित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में शामिल हुए संभागायुक्त

समीक्षा बैठक और निरीक्षण में संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उज्जैन जोन राकेश गुप्ता, डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आलोक शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरु प्रसाद पराशर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सागर का ‘अजूबा’ विकास, करोड़ों की लागत से बना सर्विस रोड, लेकिन बीच सड़क पर खड़े हैं आधा दर्जन मकान

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat