Dailyhunt
SSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई

SSC Nursing Officer Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भर्ती Selection Posts Phase-XIV/2026 के तहत की जा रही है, जिसमें कुल 127 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 है, जबकि Correction Window 11 मई से 13 मई 2026 तक खुली रहेगी।

SSC ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर (MPR) के 107 पद केंद्र सरकार स्वास्थय योजना (CGHS) में, 8 पद अखिल भारतीय स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य संस्थान में, 9 पद केंद्रीय कुष्ठ रोग शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में तथा 3 पद पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर के लिए निकाले गए हैं। योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

कुछ पदों के लिए 10वीं पास, कुछ के लिए 10+2 और कुछ के लिए ग्रेज्यूशन या उससे अधिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले पद अनुसार योग्यता जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें : RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से शुरू होंगे आवेदन

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी

आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा, जो जून 2026 में संभावित है। इसके बाद स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए नर्सिंग सेक्टर में यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat