Dailyhunt
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा

Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा

नवभारत 2 weeks ago

Tanker Hijack Near Yemen Coast: यमन तट के पास फिर से समुद्री डाकुओं का खौफ मंडराने लगा है। अदन की खाड़ी में एक तेल टैंकर को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पूरी तरह हाईजैक कर लिया। यह घटना और होर्मुज स्ट्रेट के मौजूदा संकट के बीच एक नया और बड़ा खतरा बनकर उभरी है।

यमनी कोस्ट गार्ड ने इस हाईजैक की पुष्टि करते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस अगवा किए गए तेल टैंकर को सोमालिया की तरफ ले जाया जा रहा है। सोमालिया का यह समुद्री इलाका डाकुओं और डकैती के लिए दुनिया भर में काफी कुख्यात रहा है। कोस्ट गार्ड ने टैंकर की लोकेशन का पता लगा लिया है और उसे वापस लाने के प्रयास जारी हैं। जहाज के चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जहाज पर हथियारबंद समूह का कब्जा

यमनी कोस्ट गार्ड के अनुसार एक अज्ञात हथियारबंद समूह अचानक इस तेल टैंकर पर चढ़ गया। उन्होंने पूरे जहाज पर अपना नियंत्रण कर लिया और इसे सोमाली तट की तरफ मोड़ दिया। इस तेल जहाज का नाम यूरेका है जिस पर अफ्रीकी देश टोगो का झंडा लगा हुआ है।

मार्च के आखिरी में यह टैंकर यूएई के फुजैरा बंदरगाह पर शांति से खड़ा देखा गया था। इस घटना के बाद एक बार फिर सोमालियाई डाकुओं का पुराना खौफ चर्चा में आ गया है। प्रशासन अब इस हाईजैक मामले की पूरी और बहुत गहन जांच करने का वादा कर रहा है।

डाकुओं के लिए कुख्यात है सोमालिया

साल 2000 के दशक में सोमालिया अपनी खतरनाक समुद्री डकैतों के लिए बहुत ज्यादा बदनाम था। साल 2011 में यह अपने चरम पर था जब यहां जहाजों पर सैकड़ों हमले हुए थे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय नौसेना की तैनाती से इस क्षेत्र में काफी हद तक शांति आई थी।

लेकिन इस पूर्वी अफ्रीकी देश के तटों पर हाल ही में हमले फिर से बढ़ने लगे हैं। अप्रैल के आखिर में भी इस इलाके में तीन समुद्री हमलों पर कड़ी नजर रखी गई थी। 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल युद्ध के कारण इस रास्ते की शिपिंग पहले ही बाधित है।

नौसेना कर रही है लगातार निगरानी

यूरोपीय संघ की नौसेना टुकड़ी ऑपरेशन अटलांटा इस पूरे समुद्री इलाके की निगरानी कर रही है। उन्होंने हालिया हफ्तों में सोमालिया के पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी है। कमर्शियल शिपिंग कंपनियों ने भी अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए नई और सुरक्षित रणनीतियां अपनाई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat