Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Tata Motors ने बदली कारों की पहचान, अब इस नए नाम से जानी जाएंगी कंपनी की Passenger Cars

Tata Motors ने बदली कारों की पहचान, अब इस नए नाम से जानी जाएंगी कंपनी की Passenger Cars

नवभारत 2 weeks ago

TATA.CARS Brand: टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को लेकर बड़ा ब्रांडिंग बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी मौजूदा और आने वाली पैसेंजर कारों को एक साझा पहचान देने के लिए नया कंज्यूमर-फेसिंग ब्रांड TATA.

CARS पेश किया है। वहीं नई ग्लोबल ब्रांड पहचान का मुख्य संदेश Nothings Too Far रखा गया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि कार सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का साधन नहीं बल्कि उनके सपनों और लक्ष्यों की ओर बढ़ने का जरिया भी होती है।

TATA.CARS के तहत आएंगी कई तरह की कारें

नई पहचान को देखे तो इसके तहत टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल रेंज को एक मास्टर ब्रांड के अंतर्गत लाया जा रहा है। जिसमें हैचबैक, सेडान, प्रीमियम SUV और इलेक्ट्रिक कारें शामिल होंगी। इसके अलावा भविष्य में आने वाली नई मोबिलिटी टेक्नोलॉजी और दूसरे इनोवेटिव सॉल्यूशंस को भी इसी ब्रांड पहचान से जोड़ा जाने वाला है। वहीं कंपनी का मानना है कि ऑटो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है और ग्राहकों की उम्मीदें भी लगातार विकसित हो रही हैं। ऐसे में TATA.CARS के जरिए पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को एक समान और भविष्य के लिए तैयार पहचान देने की कोशिश की जा रही है।

Tata car से आया TATA.CARS नाम

वहीं बता दें कि इस नए नाम की खास बात यह है कि यह लोगों के लिए पूरी तरह अनजान नहीं है। भारत में कई दशकों से लोग आम बोलचाल में टाटा की कारों को Tata car कहते रहे हैं। ऐसे में कंपनी ने इसी लोकप्रिय पहचान को औपचारिक ब्रांड नाम का रूप दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि जिस नाम से ग्राहक लंबे समय से टाटा की कारों को पहचानते रहे हैं अब उसी भावना को TATA.CARS के रूप में पेश किया गया है।

Parallel Pathways से बदली Visual Identity

देखा जा रहा है कि नई ब्रांड पहचान में Parallel Pathways नाम का विजुअल कॉन्सेप्ट इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन Tata के T लोगो और सड़क की लेन लाइनों से प्रेरित है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह अलग-अलग ग्राहकों की अलग-अलग यात्राओं को दर्शाता है जो आखिरकार प्रगति की एक ही दिशा में आगे बढ़ती हैं। वहीं नई पहचान में Ambition Blue कलर, नया फॉन्ट और नई साउंड आइडेंटिटी भी शामिल है। इसे कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, शोरूम और सर्विस सेंटर समेत कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या बदल जाएंगे Tata Cars के नाम?

इसमें यहां सबसे जरूरी बात यह है कि TATA.CARS लॉन्च होने का मतलब मौजूदा कारों के मॉडल नाम बदलना नहीं है। Tata Motors Passenger Vehicles Ltd कंपनी की कानूनी यूनिट के तौर पर सरकारी, कानूनी, नियामक और निवेश संबंधी कामों में पहले की तरह मौजूद रहेगी।

वहीं कारों पर Tata का लोगो और मौजूदा मॉडल नाम भी बरकरार रहेंगे। जो सीधे तौर पर दिखाती है कि यह बदलाव मुख्य रूप से पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को एक साझा ग्लोबल ब्रांड पहचान देने के लिए है। ऐसे में आने वाले समय में नई कारों और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के साथ TATA.CARS की यह पहचान कितनी मजबूत होती है, यह देखने वाली बात होने वाली है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat