Thane Municipal Corporation Property Tax Recovery: ठाणे मनपा ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न 1 अप्रैल को तैयार कर लिया है और टैक्स धारकों को मैसेज और लिंक के जरिए भेज दिए गए हैं।
मैसेज टैक्स धारकों को प्रॉपर्टी टैक्स पे करने के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स देखने के लिए एक लिंक उपलब्ध कराया गया है। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने वर्ष 2025-26 के दौरान टैक्स जमा कर Thane Municipal Corporation को सहयोग के लिए टैक्स धारकों का आभार व्यक्त किया। चालू वर्ष 2026-27 के लिए पूरा प्रॉपर्टी टैक्स (बकाया सहित) भरने पर वर्ष के दूसरे छमाही लिए सामान्य टैक्स में छूट/रियायत दी जाएगी।
15 जून तक अदा करने पर 10 प्रतिशत छूट
15 जून 2026 तक चुकाए गए टैक्स पर 10% की छूट, 16 जून से 30 जून के बीच टैक्स पर 04% की छूट, 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चुकाए गए टैक्स पर 3% की छूट और 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चुकाए गए टैक्स पर 02% की छूट दूसरे 6 माह के सामान्य करों पर दी जाएंगी। नागरिक इसका ध्यान रखें। डिपार्टमेंट ने जनरल टैक्स पर चुकाए जाने वाले टैक्स के बारे में बताया है।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी खिड़की
इसी तरह, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट प्रिंट कर टैक्स धारकों को बांटे जा रहे है। टैक्स पेमेंट propertytax.thanecity.gov.in लिंक भी उपलब्ध है, जिससे लोग अपना टैक्स ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं।
मनपा के सभी प्रभाग कार्यालयों के संकलन केंद्र और मनपा मुख्यालय के नागरी सुविधा केंद्र के कार्यालयीन कामकाज के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रखे गए है। कर दाता अपना प्रॉपर्टी टैक्स क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चेक, DD के साथ-साथ प्रभाग के किसी भी संकलन केंद्र पर कैश और Google Pay। PhonePe, BHIM APP, Paytm और WhatsApp चैटबॉट जरिए भर सकते हैं।

