Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
त्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी

त्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी

नवभारत 1 month ago

Nashik Trimbakeshwar Temple Turnover: श्री त्र्यंबकेश्वर देवस्थान का वार्षिक आर्थिक टर्नओवर 75 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। त्र्यंबकेश्वर में दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

इस स्थिति को देखते हुए देवस्थान ट्रस्ट अब एक नई ‘ब्रेक दर्शन’ योजना भी लागू करने जा रहा है, जिससे मंदिर की आय में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। भारी भीड़ के चलते वह वार्षिक टर्नओवर करीब 75 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष देवस्थान का टर्नओवर लगभग 53 करोड़ रुपये होने की संभावना दिख रही है।

सिंहस्थ कुंभ मेले में बढ़ेगी और अधिक भीड़

हालांकि, जानकारों का मानना है कि वर्तमान में श्रद्धालु भगवान के बरणों में बड़े पैमाने पर दान करने के इच्छुक है। इसके अलावा, यहां लागू की जा रही नई ब्रेक दर्शन योजना के तहत प्रति व्यक्ति 2500 रुपये का स्वैच्छिक टिकट रखा गया है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला भी नजदीक आ रहा है। जिसके कारण कई श्रद्धालु कम समय में दर्शन करने की उम्मीद रखते हैं।

- नासिक में डीजल ढूंढना हुआ 'भगवान ढूंढने' जितना मुश्किल, 40% पेट्रोल पंप अब भी 'ईंधन मुक्त'; धन्य है सप्लाई चैन

इसे देखते हुए, वर्तमान की 200 रुपये वाली पेड दर्शन सशुल्क दान दर्शन) और अब शुरू होने वाली 2,500 रुपये की नई ब्रेक त्र्यंबकेश्वर देवस्थान दर्शन टिकट योजना को मिलने वाले भारी रिस्पॉन्स का अनुमान है। इन सभी कारकों को मिलाकर देवस्थान का वार्षिक टर्नओवर 75 करोड़ रुपये तक पहुंचने की पूरी संभावना जताई जा रही है,

पिछले कुछ वर्षों में वार्षिक टर्नओवर (करोड़ में)

क्रमांकवर्षटर्नओवर (₹ करोड़ में)
1202212.96
2202332.38
3202443.90
4202548.21
5202653.00

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat