Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Uber Bike बुक की, ड्राइवर हेलमेट देकर भाग गया! दिल्ली की युवती का वीडियो वायरल

Uber Bike बुक की, ड्राइवर हेलमेट देकर भाग गया! दिल्ली की युवती का वीडियो वायरल

नवभारत 2 weeks ago

Uber Moto Funny Incident : दिल्ली की एक युवती के साथ हुई एक मजेदार घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। युवती ने अपने सफर के लिए Uber Moto बुक की थी और उसे लगा कि कुछ ही मिनटों में उसकी यात्रा शुरू हो जाएगी।

लेकिन जो हुआ, उसने उसे भी हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि बाइक टैक्सी चालक उसे हेलमेट देकर अकेला छोड़ गया और खुद बाइक लेकर आगे निकल गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लाखों लोग इसे देखकर हंस रहे हैं।

Uber बाइक चालक यात्री को बिना बैठाए ही निकल गया

प्रतिमा के मुताबिक, बाइक चालक फोन पर बात करते हुए पिकअप पॉइंट पर पहुंचा। उसने सामान्य तरीके से उन्हें हेलमेट थमाया, जिससे लगा कि अब सफर शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले कि वह बाइक पर बैठ पातीं, चालक तेजी से आगे बढ़ गया और ट्रैफिक में गायब हो गया। वीडियो में प्रतिमा सड़क किनारे हेलमेट हाथ में लिए खड़ी नजर आती हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बाइक तो चली गई, अब इस हेलमेट का क्या किया जाए। इस अजीबोगरीब घटना ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : E-Rickshaw पर भैंस की सवारी! वायरल वीडियो देखकर लोगों ने कहा- अब कोई काम बाकी नहीं

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब चालक को अपनी गलती का एहसास गंतव्य तक पहुंचने के बाद हुआ। प्रतिमा ने एक फॉलो-अप वीडियो में बताया कि ड्राइवर ने उन्हें फोन कर पूछा, "मैडम, आप कहां रह गईं?" यानी वह पूरी यात्रा के दौरान यह समझ ही नहीं पाया कि उसकी सवारी बाइक पर बैठी ही नहीं थी।

बाद में दोनों का संपर्क हुआ और प्रतिमा ने अपनी यात्रा पूरी की। वायरल वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनके साथ भी ऐसे ही मजेदार अनुभव हो चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि ड्राइवर ने हेलमेट तो पिकअप कर लिया, लेकिन सबसे जरूरी चीज यानी यात्री को ही भूल गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat