हिंगनघाट. दूकान में ही युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उक्त शहर के नंदोरी चौराहे पर सामने आयी. मृतक का नाम विजय धनराज येनोरकर (35) बताया गया.
जानकारी के अनुसार संत तुकड़ोजी वार्ड निवासी मृतक विजय की नंदोरी चौराहे पर कोल्ड्रिंक बिक्री की दूकान है. विजय हमेशा की तरह दूकान में गया, परंतु देर रात तक घर नहीं लौटा.
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. दूकान का ताला बाहर से खुला दिखाई देने से शटर खोला गया. भीतर प्रवेश करने पर विजय का शव पंखे से लटका हुआ था. मृतक प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का भी काम करता था. उसकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया. प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.
