Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
WhatsApp की Delete For Everyone ट्रिक, अब डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ पाएंगे यूजर्स

WhatsApp की Delete For Everyone ट्रिक, अब डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ पाएंगे यूजर्स

नवभारत 7 months ago

WhatsApp Delete Messages: WhatsApp आज दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक बन चुका है। इसने लोगों के काम को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि कई नए फीचर्स से चैटिंग अनुभव को भी बेहतर किया है।

ऐसा ही एक फीचर है ‘Delete For Everyone’, जिसके जरिए यूजर्स किसी भी गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। इस सुविधा ने जहां कई लोगों की मदद की है, वहीं कुछ यूजर्स के लिए यह परेशानी का कारण भी बन जाती है, क्योंकि वे डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ नहीं पाते।

डिलीटेड मैसेज पढ़ने का स्मार्ट तरीका

हालांकि WhatsApp ने अब तक ऐसा कोई ऑफिशियल फीचर जारी नहीं किया है जिससे डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ा जा सके, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के पास एक खास ट्रिक मौजूद है। इस ट्रिक के जरिए आप उन मैसेजेस को भी देख सकते हैं जो सेंडर ने आपके चैट से डिलीट कर दिए हों।

Notification History से खुल जाएगा राज

Android स्मार्टफोन्स में मौजूद ‘Notification History’ फीचर के जरिए यह संभव है। इस फीचर के जरिए आपके फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन्स सेव हो जाते हैं जिसमें WhatsApp के डिलीट किए गए मैसेज भी शामिल हो सकते हैं। अगर यह फीचर आपके फोन में पहले से ही Enabled है, तो आप आसानी से डिलीट किए गए मैसेज पढ़ सकते हैं।

अब नहीं होगी डिवाइस की ओवरहीटिंग, वैज्ञानिकों ने बनाई नई माइक्रोफ्लूडिक कूलिंग तकनीक

डिलीट मैसेज पढ़ने के आसान स्टेप्स

यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं।
  • अब Notifications सेक्शन में जाकर Advanced settings पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Notification history का विकल्प मिलेगा, इसे Enable कर दें।
  • अब जब भी कोई व्यक्ति मैसेज भेजकर उसे डिलीट करेगा, तो आप उसे Notification history में जाकर देख सकेंगे।
  • ध्यान रखें कि इस ट्रिक के काम करने के लिए आपके फोन में यह फीचर पहले से ऑन होना जरूरी है।

यूजर्स के लिए फायदेमंद ट्रिक

यह ट्रिक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें कौन-सा मैसेज भेजकर डिलीट किया गया। हालांकि, यह फीचर सभी एंड्रॉयड डिवाइस में उपलब्ध नहीं होता, इसलिए यह देखना जरूरी है कि आपके फोन की सेटिंग्स में Notification History मौजूद है या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat