Dailyhunt
Women's T20 World Cup 2026 में ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

Women's T20 World Cup 2026 में ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

नवभारत 2 months ago

Women’s T20 World Cup 2026 Schedule for India: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 12 जून से इस टूर्नामेंट का शुरुआत होगा। वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 5 जुलाई को इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। भारत को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। जहां भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-1 में रखा गया है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

भारतीय टीम का शेड्यूल

भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 14 फरवरी को एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान से होगा। उसके बाद भारतीय टीम को 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा। 21 जून को साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ंत होगी। वहीं 25 जून का भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

Women's T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलास्थानसमय (IST)
14 जूनरविवारपाकिस्तानबर्मिंघम08:00 PM
17 जूनबुधवारनीदरलैंडलीड्स08:00 PM
21 जूनरविवारदक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टर08:00 PM
25 जूनगुरुवारबांग्लादेशमैनचेस्टर08:00 PM
28 जूनरविवारऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स08:00 PM
30 जूनमंगलवारसेमीफाइनल 1द ओवल08:00 PM
2/3 जुलाई (IST)गुरुवार/शुक्रवार (IST)सेमीफाइनल 2द ओवल12:00 AM
5 जुलाईरविवारफाइनललॉर्ड्स08:00 PM

अब तक 9 बार खेला गया महिला टी20 वर्ल्ड कप

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 एडीशन खेले गए हैं, जिसमें भारत के नाम एक भी खिताब नहीं है। टीम इंडिया ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में प्रवेश किया है, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। इस बार भारत का मकसद जीत के साथ अपने सफर को पूरा करना होगा। हालांकि, भारतीय महिला टीम ने हाल में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में महिला टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। उम्मीद है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम करेगी और पहली बार खिताब जीतेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat