YRKKH Upcoming Twist: 'सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा अभिरा और अरमान को साथ में देखना चाहती है। लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है।
आपने अभी तक देखा होगा कि अभिरा-अरमान दोनों बेटियों के कहने पर शादी करने के लिए राजी हो जाते है।
इसी कड़ी में परिवार के लोग अभिरा-अरमान को शादी का जोड़ा देते है। अभिरा जोड़ा एक हादसे में जल जाता है, अपशगुन ना हो इसलिए अभिरा बहुत घबरा जाती है। लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती है। इसके बाद अरमान की मां अभिरा को बड़ी कड़वी भी बातें कह देती है। जिससे अभिरा की आंखों में आंसू आ जाते है।
क्या कोर्ट तक पहुंच पाएगा अरमान
सीरियल में आप आगे देखने वाले है कि विद्या के पति की तबीयत बिगड़ने वाली है। जिसकी वजह से विद्या से आरती की थाली गिर जाती है। ऐसे में अभिरा की शादी में एक और अपशगुन होने वाला है। अभिरा कोर्ट पहुंचकर अरमान का इंतजार करने वाली है। लेकिन अरमान की रास्ते में चप्पल टूट जाएगी। और अरमान के चक्कर आने आ जाएगा।
जिससे वह बेहोश हो जाता है। दूसरी तरफ अभिरा कोर्ट में अरमान का इंतजार कर रही है। लेकिन अरमान कोर्ट नहीं पहुंच पाया है। लेकिन मायरा ने अरमान द्वारा दिए गए फूलों को अभिरा तक पहुंचा दिया है। क्योंकि अरमान बीमार होने की वजह से शादी के लिए कोर्ट नहीं पहुंच पाएगा।
अरमान के इंतजार में अभिरा की निकलती है जान
आप आने वाले एपिसोड में आगे देखेंगे कि जल्द ही अभिरा को पता चलेगा कि अरमान कोर्ट के बाहर दुल्हन के लिबास में खड़ी है। लेकिन अरमान अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचा है। वहीं चक्कर खाने के बाद अरमान जब अस्पताल में एडमिट होता है, तो उस दौरान उसे पता चलता है कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। जिसको सुनकर उसके होश उड़ जाते है। ये सुनने के बाद अभिरा रोते हुए हॉस्पिटल पहुंचती है।
KSBKBT Spoiler: नियति ने तुलसी को ठहराया अंश की मौत का जिम्मेदार, परिवार में मचा हड़कंप
अभिरा का होगा सच से सामना
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि अरमान को देखने के लिए अभिरा अस्पताल पहुंचती है। अरमान के ट्यूमर के बारे में जानकर अभिरा को गहरा सदमा लगता है। वहीं स्टोरी में दूसरी तरफ कावेरी सबको बताने वाली है कि अरमान और अभिरा की शादी नहीं होने वाली है। ये बात जानकर पूरे परिवार को जोरदार झटका लगने वाला है।

