Dailyhunt
Aadhaar Father Name Update: आधार कार्ड में गलत छप गया है पिता का नाम? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें ठीक, जानें प्रोसेस

Aadhaar Father Name Update: आधार कार्ड में गलत छप गया है पिता का नाम? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें ठीक, जानें प्रोसेस

Aadhaar Father Name Correction: क्या आप आधार पर छपे पिता के नाम में सुधार करवाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इसके लिए कोई अलग से कॉलम न ही नए आधार ऐप में मिलेगा और न ही UIDAI के पोर्टल पर।

हालांकि आप घर बैठे फोन या लैपटॉप की मदद से इस तरह के सुधार आधार में करवा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के पोर्टल पर केयर ऑफ सेक्शन में सुधार करना होगा। इसी में एड्रेस सुधरवाने का ऑप्शन भी मिलता है।


How To Change Father Name In Aadhaar: क्या आपके आधार पर भी पिता का नाम गलत छप गया है? ऐसा कई बार नाम की स्पेलिंग में गलती के चलते या दूसरी वजहों से हो सकता है। UIDAI की लेटेस्ट Aadhaar ऐप में भी इस तरह का कोई ऑप्शन नहीं है, जिसकी मदद से आप अपने पिता का नाम आधार में सुधरवा सकें। हालांकि इसके लिए आपको आधार सेंटर पर भी जाने की जरूरत नहीं है। आप फोन या लैपटॉप पर भी इसे ठीक कर सकते हैं लेकिन हां, यह काम नए आधार ऐप पर नहीं हो पाएगा। इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद लेने पड़ेगी।आधार पर कैसे ठीक करवाएं पिता का नाम?

आधार पर पिता का नाम ठीक करवाने के लिए आपको:

  1. सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा और आधार और OTP के जरिए लॉगइन करना होगा।
  2. लॉगिन करने के बाद Address Update वाले विकल्प पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि पिता का नाम Care of सेक्शन का हिस्सा होता है, जो कि एड्रेस अपडेट के साथ ही बदलता है।
  3. अब ℅ वाले कॉलम में पिता का सही नाम लिखें और अपना पता पूरा भरें।
  4. इसके बाद उन डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें जो कि पिता के सही नाम का प्रूफ हों।
  5. अब आधार में सुधार के लिए जरूरी निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  6. इसके बाद आपको SNR यानी कि सर्विस रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा। अपने बदलाव का स्टेटस
  7. ट्रैक करने के लिए आप इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  8. अगले 15 से 20 दिनों में आपके आधार में सुधार कर दिए जाएंगे।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आधार कार्ड में पिता का नाम यानी कि C/o सेक्शन में सुधार करवाने के लिए आप इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • सरकारी फोटो आईडी कार्ड
  • किसान पासबुक
  • पेंशनर कार्ड
  • विकलांगता कार्ड (Disability Card)
  • स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या मार्कशीट (जिसमें पिता का नाम हो)
  • बैंक पासबुक (फोटो के साथ)
  • बिजली या पानी का बिल (3 महीने से पुराना न हो)

ध्यान रखने वाली बातें:

अपने आधार कार्ड में पिता का नाम बदलवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. ऑनलाइन सुधार करवाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए OTP उसी नंबर पर आएगा।
  2. ध्यान रखें कि आधार में पिता के नाम के लिए कोई अलग कॉलम नहीं होता। इसका सुधार Address' सेक्शन के 'C/o' यानी कि Care of कॉलम में लिखा जाता है।
  3. अगर आप चाहते हैं कि पिता का नाम बिना किसी परेशानी के अपडेट हो जाए, तो जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड करें वह साफ और स्पष्ट होना चाहिए।
  4. डॉक्यूमेंट अपलोड करने से पहले एक बार नाम को एडिट करते हुए डॉक्यूमेंट से मिला लें।
  5. नाम को आप इंग्लिश में लिखेंगे, तो वे खुद ही हिंदी में बदल जाता है। हालांकि जरूरी है कि आप उस स्पेलिंग को भी ठीक से चेक करें क्योंकि ऑटोमैटिक तरीके से लिखे गए नाम की स्पेलिंग गलत हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims