Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आगरा: टेबल टेनिस का नैशनल खिलाड़ी वंश सिंह गायब, पिता को अनहोनी का शक; पुलिस की जांच शुरू

आगरा: टेबल टेनिस का नैशनल खिलाड़ी वंश सिंह गायब, पिता को अनहोनी का शक; पुलिस की जांच शुरू

गरा: आगरा के एकलव्य स्टेडियम से शुक्रवार सुबह लापता हुए राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में जुटे पिता ने रविवार को अनहोनी की आशंका जताई।

उन्होंने स्टेडियम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्टेडियम समेत आसपास के इलाकों में सुराग तलाशे जा रहे हैं।

शाहगंज क्षेत्र के नगला छउआ निवासी वंश सिंह एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास में रहकर टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले रहा था। वह अंडर-17 वर्ग में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। परिजनों के अनुसार, वंश शुक्रवार सुबह हॉस्टल से लापता हो गए। परिवार ने उनकी दोस्तों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

बेटे के साथ अनहोनी की आशंका

इसके बाद पिता शैलेश सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई। पिता शैलेश सिंह का आरोप है कि स्टेडियम के कुछ अधिकारी, कर्मचारी और दो कोच वंश के साथ जातिगत टिप्पणी कर उसे परेशान करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को कई बार सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। शैलेश सिंह का आरोप है कि स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं और उन्हें शक है कि वंश हॉस्टल से बाहर नहीं गया। उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने स्टेडियम पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, खोजी श्वान वंश के कमरे से छत तक गया और इसके बाद पास के नाले के किनारे झाड़ियों तक पहुंचा, लेकिन फिर वापस लौट आया। परिजनों ने नाले की सफाई कराकर जांच कराने की मांग की है। आगरा के डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने वंश के परिचितों से बातचीत की है। छात्र के पिता शैलेश सिंह का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे खराब है और उन्हें शक है कि वंश हॉस्टल से बाहर नहीं गया।


उज्जैनी एक्सप्रेस में सवार होते देखा था

यमुना के बास्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर वश सिंह कैंट स्टेशन रोड की ओर जाते दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने कैट स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया। यहां पर 31 अगस्त की सुबह 5:40 बजे वह दिल्ली की ओर जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होते दिखाई दे रहे है। रएसओ संजय शर्मा ने पिता शैलेंद्र सिंह को 30 अगस्त को काल किया था।

पिता से वश सिंह को छात्रावास से ले जाने को बोला था। छोटा भाई ध्रुव सिंह जो कि टेनिस खिलाड़ी है, लेने गया तो आरएसओ ने अगले दिन आने को बोल दिया। छात्रावास के वार्डन ने 31 अगस्त की सुबह साढे आठ बजे पिता को काल करके वंश सिंह के स्टेडियम में नहीं होने की जानकारी दी। पिता स्कूल पहुंचे तो वंश सिंह वहा भी नहीं थे। आरोप लगाया कि बेटे को कई बार सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims