Dailyhunt
आज का मौसम 24 मार्च: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, 70 की स्पीड से हवा; IMD का अलर्ट

आज का मौसम 24 मार्च: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, 70 की स्पीड से हवा; IMD का अलर्ट

ज का मौसम 24 मार्च 2026: मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे देश में मौसम बदला हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब देश के 19 राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है।

लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई राज्यों में 30 से 70 की स्पीड में हवा चल सकती है।

आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। जबकि मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि मध्य और दक्षिण भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

उत्तर-पश्चिम भारत के लिए अलर्ट

  • मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। जबकि राजस्थान में 28 मार्च को IMD ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

  • IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल में 24 से 28 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।



  • मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच बारिश और आंधी की संभावना जताई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है। आलम ये है कि लोगों को गर्म कपड़े एक बार फिर से निकालने पड़े हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 मार्च तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा। जबकि 26 मार्च को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा से साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।

शहरअधिकतम तापमान (24 मार्च)न्यूनतम तापमान (24 मार्च)
दिल्ली31°C18°C
मुंबई33°C26°C
चेन्नई31°C24°C
कोलकाता32°C23°C
लखनऊ31°C19°C
पटना32°C20°C
रांची29°C19°C
भोपाल33°C22°C
जयपुर31°C19°C
शिमला18°C09°C
नैनीताल21°C12°C

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस बाद अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बिहार में 26 और 27 मार्च को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims