Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Abhijeet Dipke: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके बीमार पड़े, महाराष्ट्र में घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, जानें क्या हुआ

Abhijeet Dipke: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके बीमार पड़े, महाराष्ट्र में घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, जानें क्या हुआ

पुणे: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके बीमार पड़ गए हैं। डॉक्टर अभिजीत दिपके के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। सीजेपी प्रमुख दिपके के पिता भगवान दिपके ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने शनिवार को बताया कि उनके बेटे की जांच के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। दिल्ली में आंदोलन खत्म होने के बाद दिपके छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने के बाद 29 जुलाई को अभिजीत दिपके महाराष्ट्र पहुंचे थे। तब उनका स्वागत हुआ था। लगभग 40 दिनों के लंबे संघर्ष के बाद घर लौटने पर एयरपोर्ट पर उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगाया। उनकी मां ने इस पल को बेहद भावुक बताया था।


बेचैनी के साथ दिपके को हुई उल्टी


शनिवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर की पार्किंग में लोगों से मिलते समय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें उल्टी हो गई। दिपके सुबह 11:45 बजे अपने घर की पार्किंग में उनका इंतजार कर रहे लोगों के एक समूह से मिलने नीचे आए थे। उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे घर के पिछले हिस्से में चले गए। जहां उन्हें उल्टी हुई। अभिजीत दिपके के माता-पिता छत्रपति संभाजीनगर में ही रहते हैं। दिपके के छत्रपति संभाजीनगर पहुंचने पर काफी नेताओं का घर पर आवागमन शुरू हो गया था। एक दिन पहले अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से किसी भी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया था।


पहले दिपके को हुआ था टाइफाइड


मीडिया से बात किए बिना वे ऊपर अपने घर चले गए। इस घटना की पुष्टि करते हुए उनके पिता, भगवान दिपके ने बताया कि उनके बेटे की जांच के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान 25 जुलाई को दिपके ने बताया था कि उन्हें टाइफाइड हुआ है। दिपके ने कहा था कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अभी उनका इलाज चल रहा है। अभिजीत दिपके अभी सिर्फ 30 साल के हैं। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी, अमेरिका (पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस) की डिग्री ली है। वे भारत में Gen Z के पहले प्रोटेस्ट को लीड करने के लिए देश-दुनिया की सुर्खियों में हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims