Dailyhunt
AI Tools For Photo Editing: बहुत आसान है AI से फोटो एड‍िट कराना, 4 टूल्‍स की मदद से दिखाएं क्र‍िएट‍िविटी

AI Tools For Photo Editing: बहुत आसान है AI से फोटो एड‍िट कराना, 4 टूल्‍स की मदद से दिखाएं क्र‍िएट‍िविटी

र्टिफ‍िश‍ियल इंटेल‍िजेंस ने फोटो एडि‍ट‍िंग का काम आसान कर द‍ि‍या है। युवा और कंटेंट क्र‍िएटर्स आजकल एआई टूल्‍स की मदद से फोटो एड‍िट‍िंग करते हैं। अगर आप भी एआई सीखना चाहते हैं तो फोटो एड‍िट‍िंंग के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

इस र‍िपोर्ट में हम आपके ल‍िए 4 फोटो एड‍िट‍िंंग टूल्‍स लेकर आए हैं, ज‍िनमें AI द‍िया गया है।


Easy Ai Tools For Photo Editing: आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में ज्‍यादातर लोग जानने लगे हैं। भारत में इसका इस्‍तेमाल बड़ी संख्‍या में किया जा रहा है, लेकिन देश की कुल आबादी के मुकाबले AI यूज करने वालों की संख्‍या कम है। अगर आप भी AI को शुरुआती स्‍तर पर सीखना और समझना चाहते हैं तो अपने स्‍मार्टफोन में सेव फोटोज की एड‍िटिंग के साथ AI सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। AI की मदद से फोटो एड‍िट करना बहुत आसान है। यह आपको रोचक भी लगेगा। हम ऐसे 4 टूल्‍स बता रहे हैं, ज‍िन्‍हें उपयोग करके आप AI और AI से फोटो एड‍िटिंग सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। इनमें से कुछ टूल्‍स मैं खुद भी इस्‍तेमाल करता हूं।Photoroom (फोटोरूम)

फोटोज एड‍िट करने के लिए आजकल स्‍मार्टफोन्‍स में भी एआई टूल आ गए हैं, लेकिन कई बार वह प्रभावी नहीं होते। ऐसे में फोटोरूम आपके बहुत काम आ सकता है। कई बार लोगों को किसी फोटो से बैकग्राउंट हटाने की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए- मान लीजिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो से बैकग्राउंड हटाना है। आप मोबाइल से फोटो तो ले लेंगे, लेकिन बैकग्राउंड हटाने में द‍िक्‍कत आती है, क्‍योंकि पीछे घर का पर्दा या दीवार दिखती है।
Photoroom में मिलने वाला बैकग्राउंड रिमूवर बहुत सटीकता से काम करता है। मैं पर्सनली अपने डेली ऑफ‍िस वर्क में इस टूल को इस्‍तेमाल करता हूं। मैं Photoroom का डेस्‍कटॉप वर्जन यूज करता हूं। इस पर फोटो को ड्रैग करते ही वह बैकग्राउंड को रिमूव कर देता है। आप ढेरों फोटोज का बैकग्राउंड हटा सकते हैं। हालांकि बैकग्राउंड रिमूव होने के बाद फोटो डाउनलोड करने की सुविधा सिर्फ स्‍टैंडर्ड रेजॉलूशन में मिलती है। हाई रेजॉलूशन फोटो डाउनलोड करने के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना पड़ता है।
फायदे:

  • एआई की मदद से कुछ ही सेकंड में हटा देता है फोटोज का बैकग्राउंड।
  • असीमित संख्‍या में फोटो से बैकग्राउंड हटाया जा सकता है।
    नुकसान: स्‍टैडर्ड रेजॉलूशन में फोटो डाउनलोड होती है। हाई रेजॉलूशन में फोटो डाउनलोड करने के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी।

Canva (मैजिक स्‍टूड‍ियो)

फोटो एडिटि‍ंग के लिए कैनवा दुनिया में पॉपुलर टूल है। आजकल कंटेंट क्र‍िएटर्स बड़ी संख्‍या में कैनवा इस्‍तेमाल करते हैं। इसमें 'Magic Studio' नाम से टूल मिलता है। इसकी मदद से आप ब‍िना सीखे भी एआई की मदद से फोटोज से बैकग्राउंड हटा सकते हैं। ऑब्जेक्ट बदल सकते हैं या फ‍िर इमेज को एक्‍पैंड कर सकते हैं। इससे एड‍िट की गई तस्‍वीरों को इंस्‍टा या टिकटॉक पर भी पोस्‍ट किया जा सकता है।


Pixlr (प‍िक्‍सलर)

प‍िक्‍सलर का यूज मैं अपनी पिछली वेबसाइट गैजेट्स 360 में किया करता था। हालांकि उस वक्‍त तक इस प्‍लेटफॉर्म पर AI टूल्‍स बहुत अधिक संख्‍या में नहीं थे। लेकिन प‍िक्‍सलर स्‍टूडेंट्स के बीच खासा पॉपुलर टूल है। इसमें फोटोशॉप जैसी ताकत बताई जाती है और आप ब्राउजर पर ही इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर आप किसी और के कंप्‍यूटर पर या ऑफ‍िस वर्क से जुड़ी फोटो एड‍िटिंग, क्रोम ब्राउजर पर करना चाहते हैं तो पिक्‍सलर आपके काम आएगा।


पिक्‍सआर्ट

पिक्‍सआर्ट, हाल के वर्षों में अध‍िक लोकप्र‍िय हुआ है। युवाओं पर फोकस करता है। इसे आप मोबाइल में यूज कर सकते हैं और एआई टूल्‍स के साथ अपनी फोटोज को नया अंदाज दे सकते हैं। इसमें 'एआई रिप्‍लेस' टूल खास है। इसकी मदद से फोटो का ब्रैकग्राउंड हटाकर उसकी जगह कोई और बैकग्राउंड लगाया जा सकता है। पिक्‍सआर्ट पर स्‍टीकर्स भी काफी संख्‍या में मिल जाते हैं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims