Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Airtel ने चुपचाप हटाए 3 रिचार्ज प्लान? दावा- 15% तक महंगे हो सकते हैं प्लान, 349 वाला 389 रुपये में मिलेगा

Airtel ने चुपचाप हटाए 3 रिचार्ज प्लान? दावा- 15% तक महंगे हो सकते हैं प्लान, 349 वाला 389 रुपये में मिलेगा

भारती एयरटेल ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्किल में अपने लोकप्रिय रिचार्ज प्लान्स हटा दिए हैं। इसमें 299 रुपये, 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। एक्स पर एक लोकप्रिय टिप्स्टर का दावा है कि अब इस सर्किल के लिए ये प्लान्स उपलब्ध नहीं है।

साथ ही, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां आगे आने वाले समय में 12-15 प्रतिशत प्राइज हाइक करने की तैयारी में हैं।


भारती एयरटेल (Airtel) ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा या सूचना के बिना ही अपने तीन बेहद लोकप्रिय रिचार्ज प्लान्स बंद कर दिए हैं। इनमें 299 रुपये, 579 रुपये और 619 रुपये वाले पैक्स शामिल हैं। एक्स पर एक लोकप्रिय टिप्स्टर संधु चौधरी ने ट्वीट करके बताया कि कंपनी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड टेलीकॉम सर्किल्स के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि, टेलीकॉम इंडस्ट्री के पुराने ट्रेंड्स और इतिहास को देखें तो यह साफ संकेत है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में इन प्लान्स को देश के अन्य सभी सर्किल्स से भी से खत्म कर दिया जाएगा। इससे वो खबरें भी सच होती नजर आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले महीनों में रिचार्ज प्लान की कीमतें 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।सर्च करने पर नहीं दिख रहे प्लान
  • बंद किए गए ये तीनों ही प्लान्स सही वैलिडिटी और बेहतर डेटा लिमिट के कारण आम मोबाइल यूजर्स के बीच काफी पसंदीदा थे।
  • 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते थे।
  • जबकि 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान्स 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स थें।
  • ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसमें 299 रुपये का प्लान सर्च करने पर 399 रुपये का प्लान आ रहा है।
  • वहीं, 599 रुपये वाला प्लान सर्च करने पर ब्लैंक पेज दिख रहा है। लेकिन मैंने (NBT Tech Team) ने अपने एयरटेल थैंक्स ऐप पर जब सर्च किया तो मुझे सारे प्लान दिख रहे हैं। हो सकता है कि अभी यह प्लान्स कुछ ही यूजर्स के लिए हटाए गए हों।

टिप्स्टर का दावा​

https://navbharattimes.indiatimes.com/tech/gadgets-news/trai-spam-call-report-q1-2026-148-crore-140-series-promotional-calls-block-due-to-dnd-service-enabled-and-ai-spam-detection-system-india/articleshow/132890073.cms


महंगे प्लान लेने पर कर रही मजबूर

इन प्लान्स को अचानक हटाने के पीछे एयरटेल का मुख्य मकसद अपना ARPU बढ़ाना है। 56 दिनों वाले प्लान्स के सेगमेंट को पूरी तरह खत्म करके कंपनी अपने यूजर्स को या तो सीधे 84 दिनों वाले महंगे रिचार्ज चुनने पर मजबूर कर रही है या फिर उन्हें हर महीने रिचार्ज कराने की प्रोसेस में ला रही है। इससे कंपनी के रेवेन्यू में सीधा इजाफा होता है।


15 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे प्लान

इसके अलावा, इस समय एक्स पर कई ट्वीट किए जा रहे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां जल्द रिचार्ज प्लान महंगे करने जा रही हैं। भारतीय मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है। मार्केट रिपोर्ट्स और रिसर्च एनालिसिस के अनुसार, देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जिओ (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea - Vi) आने वाले कुछ ही महीनों में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान्स में 12% से 15% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं।


सोशल मीडिया रिपोर्ट​


349 वाला हो जाएगा 389 रुपये का

यदि यह टैरिफ हाइक लागू होता है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा और उनके पसंदीदा रीचार्ज प्लान्स काफी महंगे हो जाएंगे। टैरिफ हाइक के बाद

  • 349 वाला पॉपुलर प्लान बढ़कर लगभग 389 रुपये का हो सकता है।
  • 899 रुपये वाला प्लान बढ़कर लगभग 1,007 रुपये का हो सकता है।
  • 3,599 वाला प्लान बढ़कर लगभग 4,031 रुपये का हो सकता है।​

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims