Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Algae Tree Machine: देश का पहला ल‍िक्‍व‍िड पेड़, ना टहनियां-ना पत्ते फिर भी 25 पेड़ों जितनी साफ हवा, जानें खास तकनीक?

Algae Tree Machine: देश का पहला ल‍िक्‍व‍िड पेड़, ना टहनियां-ना पत्ते फिर भी 25 पेड़ों जितनी साफ हवा, जानें खास तकनीक?

Algae Tree Tech: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक ऐसा लिक्विड पेड़ है, जो बिना टहनियों और पत्तों के अकेला 25 पेड़ों के बाराबर हवा साफ कर सकता है। यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है और ऐसा पहला पेड़ भारत के भोपाल में लग भी चुका है।

असल में यह एक मशीन है, जो कि काई की मदद से आस-पास की हवा को साफ करती है।


How Algae Tree Works: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वामी विवेकानंद पार्क में लगा एक चमकता हुआ हरा सिलेंडर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यह भारत का पहला 'Algae Tree' यानी कि काई वाला लिक्विड पेड़ है। वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भोपाल ने बेहद एडवांस तकनीक अपनाई है, जो किसी जादू से कम नहीं लगती। यह एल्गी ट्री लिक्विड रूप में रहता है और अकेले 25 पेड़ों जितनी हवा को साफ कर सकता है। गौर करने वाली बात है कि एल्गी ट्री नाम की इस मशीन को मशरूम वर्ल्ड ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है।क्या है Algae Tree और कैसे करता है काम?

एल्गी ट्री नाम से भले यह किसी तरह का पेड़ लगता हो, लेकिन असल में यह एक मशीन है। दिखने में यह एक ट्रांसपेरेंट टैंक की तरह होता है, जिसमें पानी और काई भरी होती है। इस मशीन के ऊपरी हिस्से में सोलर पैनल लगे होते हैं। सोलर पैनल मशीन के अंदर के पंपों और सेंसर को बिजली देते हैं।

यह तकनीक फोटो-बायोरिएक्टर के सिद्धांत पर काम करती है। यह आसपास की प्रदूषित हवा को सोखता है और टैंक में मौजूद काई फोटोसिंथेसिस के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर ताजी ऑक्सीजन छोड़ती है। साथ ही, यह हवा में मौजूद धूल के कणों को भी अपने अंदर कैद कर लेता है। (REF.)


एक Algae Tree में 25 असली पेड़ों के बराबर दम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तकनीक की सबसे बड़ी ताकत इसकी क्षमता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक अकेला एल्गी ट्री साल भर में लगभग 1.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोख सकता है, जो करीब 20 से 25 बड़े और परिपक्व पेड़ों के बराबर होती है। यह मशीन शहरी इलाकों के लिए वरदान है जहां जगह की कमी के चलते बहुत ज्यादा पेड़ नहीं उगाए जा सकते लेकिन एल्गी ट्री 20-25 पेड़ों का काम करके उस कमी को पूरा कर सकता है।


क्या पेड़ों का विकल्प है Algae Tree टेक्नोलॉजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक Algae Tree असली पेड़ों का विकल्प नहीं है। असली पेड़ मिट्टी की सेहत और छाया के लिए अनिवार्य हैं, लेकिन यह मशीन भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंडों और सड़कों के किनारे एक एक्स्ट्रा टूल की तरह काम करती है।

इस मशीन को 50 से अधिक विशेषज्ञों की टीम ने 2 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है। इसमें रात के समय काम करने के लिए LED लाइट्स और बैटरी बैकअप भी दिया गया है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims