Nurse Education Cost in US: अमेरिका में मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए दुनियाभर से स्टूडेंट्स आते हैं। कोई डॉक्टर की पढ़ाई करता है, तो कोई फार्मेसी की डिग्री लेता है। कुछ ऐसे भी स्टूडेंट होते हैं, जो नर्स की पढ़ाई करते हैं।
यहां हेल्थकेयर सेक्टर में काफी अच्छी सैलरी दी जाती है, जिस वजह से ज्यादातर स्टूडेंट्स अमेरिका में पढ़ना पसंद करते हैं। अगर आप विदेश से नर्सिंग का कोर्स करने की योजना बना रहे हैं, तो फिर अमेरिका आपके लिए अच्छा देश है। इसकी एक प्रमुख वजह यहां डिग्री मिलने के बाद जो जॉब मिलती है, उसमें काफी अच्छी सैलरी दी जाती है।
हालांकि, नर्स की मोटी सैलरी तक सफर तय करने के लिए पहले खूब सारा पैसा भी लगाना पड़ता है। इसके पीछे की वजह ये है कि अमेरिका में हेल्थकेयर से जुड़े कोर्सेज की फीस काफी ज्यादा है, खासतौर पर विदेशी छात्रों के लिए। यही वजह है कि भारतीयों को भी यहां पढ़ने के लिए मोटी फीस चुकानी पड़ती है। सबसे बड़ा खर्चा तो ट्यूशन फीस से जुड़ा हुआ है, जो काफी अधिक है। इसके बाद रहने-खाने का भी खर्च होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका में नर्सिंग का कोर्स करने का खर्च कितना है और यहां पर नर्सों को कितनी सैलरी दी जाती है।
नर्सिंग कोर्स का खर्चा
नर्स की सैलरी कितनी है?

