जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्र-छात्राओं के सामने अश्लील हकरत की है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन स्कूल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अश्लील हरकत करने वाला टीचर, स्कूल का हेडमास्टर है।
आरोप है कि जब क्लास चल रही थी उसी दौरान हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने बच्चों के सामने पैंट उतारकर क्लास रूम में पेशाब करने लगे।
मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है। हेडमास्टर छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। घटना की जानकारी जब बच्चों ने अपने परिजनों को बताई तो परिजन मौके पर स्कूल पहुंचे। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठा था। परिजनों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली।
पुलिस को दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा
- सरकारी स्कूल में हेडमास्टर की अश्लील हरकत
- छात्र-छात्राओं के सामने पैंट उतारकर कुर्सी पर बैठा
- बच्चों के सामने ही क्लास रूम की पेशाब
- बच्चों को बुलाकर करने लगा अश्लील हरकत
पुलिस ने हिरासत में लिया

